धर्म
Abhay Sharma | May 19, 2026, 10:59 PM IST
1.इन तारीखों पर जन्मे लोगों में होती है खास ऊर्जा

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ जन्मतिथियों को बेहद खास, रहस्यमयी और ताकतवर माना जाता है. इन तारीखों पर जन्मे लोगों का व्यक्तित्व दूसरों से अलग होता है. इनमें मजबूत इच्छाशक्ति, आकर्षक आभा और अलग सोच होती है. आइए जानें इनके बारे में. (AI Image)
2.मूलांक 4 (4, 13, 22 और 31 जन्मतिथि)

इन तारीखों पर जन्मे लोगों को 'Rule Breakers' माना जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, ये लोग अपनी अलग सोच रखते हैं और भीड़ का पीछा करने के बजाय खुद का रास्ता बनाते हैं. इनमें न्याय की भावना मजबूत होती है, पर कई बार गुस्से में अप्रत्याशित व्यवहार भी कर सकते हैं. (AI Image)
3.मूलांक 7 (7, 16 और 25 जन्मतिथि)

इन तारीखों पर जन्मे लोगों को रहस्यमयी स्वभाव 'Mysterious Minds' वाला माना जाता है. ये गहरी सोच वाले, समझदार और शांत स्वभाव के होते हैं. ये अपने मन की बातें आसानी से किसी से शेयर नहीं करते, इसलिए लोगों इन्हें जल्दी समझ नहीं पाते हैं. इनकी खामोशी में भी एक अलग ताकत दिखती है. (AI Image)
4.मूलांक 8 (8, 17 और 26 जन्मतिथि)

इन तारीखों पर जन्मे लोगों को 'Power Players' कहते हैं, क्योंकि इनमें नेतृत्व करने की क्षमता, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का मजबूत जज्बा होता है. ये लोग अपनी मौजूदगी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. पर अगर इनका संतुलन बिगड़ जाए, तो इनका स्वभाव ज्यादा हावी होने वाला भी बन सकता है. (AI Image)
5.जरूरी बात

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर किसी की जन्मतिथि कुछ खास गुण और ऊर्जा से जुड़ी मानी जाती है. हालांकि यह पूरी तरह व्यक्ति के व्यवहार या भविष्य को तय नहीं करती पर कई लोग इसे अपनी पर्सनैलिटी और सोच को समझने का एक दिलचस्प तरीका मानते हैं. (AI Image)
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.