धर्म
Abhay Sharma | May 10, 2026, 08:04 PM IST
1.कैसे निकालें अपना मूलांक?

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक निकालने के लिए जन्मतिथि को जोड़ना होता है. जैसे आपका जन्म अगर किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है तो इसके हिसाब से आपको 1 को छोड़कर 2 अंकों वाले डेट को जैसे 10 को (1+0) जोड़ना होगा. इसी तरह 1 से 9 तक का मूलांक निकाला जाता है. (AI Image)
2.मूलांक 1

इसमें पहला अंक है 1, किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोगों पर सूर्य का प्रभाव होता है, जो इन्हें प्रशासन, उच्च प्रबंधन और अपना खुद का साम्राज्य (बिजनेस) खड़ा करने में सफलता दिलाता है. ये पर्सनालिटी से बुद्धिमान और आत्मविश्वासी होते हैं. इसलिए हर जगह बाजी मार पलट देते हैं और अपने हक में कर लेते हैं.
3.मूलांक 6

दूसरा अंक है 6, किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है और इनपर शुक्र ग्रह के प्रभाव होता है. इस वजह से इस मूलांक के लोग रचनात्मक, आकर्षक और स्वाभाविक लीडर माने जाते हैं. इन्हें लग्जरी चीजों का शौक होता है. सफलता पाने के लिए ये खूब मेहनत करते हैं और किसी भी काम को करें तो उसमें कामयाबी जरूर मिलती है, खासतौर से कारोबारी, ग्लैमर-फैशन और मीडिया की दुनिया में इन्हें खूब फेम मिलता है. (AI Image)
4.मूलांक 8

इसके अलावा किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों यानी मूलांक 8 के लोगों पर शनि देव का प्रभाव होता है. इस मूलांक के लोग नौकरी-व्यापार में भी अपनी मेहनत, अनुशासन और बुद्धिमत्ता की दम पर खूब नाम और पैसा कमाते हैं. इन्हें राजनीति, समाजसेवा जैसे क्षेत्रों में अलग ही पहचान मिलती है. (AI Image)
5.मूलांक 9

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 यानी 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों पर मंगल ग्रह के प्रभाव होता है, ये लोग गजब के लीडर, साहसी और निडर होते हैं. हर काम में अव्वल होते हैं और सफलता हासिल करते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार ये स्वाभाविक रूप से जिम्मेदारियां लेने वाले (Born Leaders) होते हैं और अपनी ऊर्जा और टीम भावना से कार्यस्थल पर आगे रहते हैं. (AI Image)
डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक सामान्य ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.