Advertisement

Numerology: एग्रेसिव, कॉन्फिडेंट और दिलदार होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग! विराट कोहली जैसी होती है पर्सनालिटी

Numerology, Personality Traits Virat Kohli Mulank: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति के मूलांक का असर उसके व्यक्तित्व पर साफ नजर आता है. आज हम आपको ऐसे ही 3 मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एग्रेसिव, कॉन्फिडेंट और दिलदार होते हैं. इन लोगों की पर्सनालिटी विराट कोहली जैसी होती है. 

Abhay Sharma | May 17, 2026, 07:55 PM IST

1.मूलांक 1, 5 और 8  

मूलांक 1, 5 और 8  
1

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मूलांक 1 (1, 10, 19 या 28 जन्मतिथि), 2 (5, 14 या 23 जन्मतिथि) और 8 (8, 17 या 26 जन्मतिथि) वालों की. इस मूलांक के लोग काफी मजबूत पर्सनैलिटी और आत्मविश्वास वाले होते हैं और ये लोग अपने फैसलों पर भरोसा रखते हैं, दूसरों पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं. (AI Image)

Advertisement

2.एग्रेसिव, कॉन्फिडेंट और दिलदार  

एग्रेसिव, कॉन्फिडेंट और दिलदार  
2

अंक ज्योतिष के अनुसार, इन मूलांक के लोग एग्रेसिव होते हैं. ऐसे लोगों का स्वभाव तब बदल जाता है जब इनके ईगो या आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है. लेकिन, अगर कोई इनके दिल के करीब हो, तो उसके लिए ये हर संभव कोशिश करते हैं. (AI Image) 

3.मूलांक 1

मूलांक 1
3

बात करें मूलांक 1 की तो इस मूलांक का संबंध सूर्य से माना जाता है और सूर्य को राजा का प्रतीक माना गया है. इसलिए इस मूलांक वाले लोग लीडरशिप क्वालिटी, सम्मान और न्यायप्रिय स्वभाव रखते हैं. इसके अलावा लोग इन पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं. (AI Image) 

4.मूलांक 5 

मूलांक 5 
4

विराट कोहली का मूलांक 5 है. अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से होता है. ऐसे लोग तेज दिमाग वाले होते हैं और इन्हें सही समय पर सही फैसला लेना आता है. इसके अलावा इनकी बातचीत और सोचने का तरीका दूसरों को काफी प्रभावित करता है. (AI Image) 

 

5.मूलांक 8

मूलांक 8
5

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 का संबंध शनि देव से माना जाता है, जिन्हें सूर्य पुत्र भी कहा जाता है. इसलिए इनमें मूलांक 1 जैसी कई खूबियां देखने को मिलती हैं. ये लोग मेहनती, गंभीर और मजबूत इरादों वाले माने जाते हैं.  (AI Image) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement