धर्म
Nitin Sharma | May 29, 2026, 11:23 AM IST
1.मूलांक और ग्रहों का होता है खेल

दरअसल हर व्यक्ति का स्वभाव और प्रवृति अलग होती है. इसके पीछे की वजह उनकी परवरिश से लेकर उनका मूलांक और ग्रह भी हो सकते हैं. अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 3, 6 और 8 के लोग ज्ञानी, चतुर और मेहनती भी होते हैं. कूटनीतिज्ञ होते हैं, जो बातचीत में दूसरे का मन मोह लेते हैं, लेकिन असली भावनाएं अपने मन में छिपाकर रखते हैं.
(Credit Image AI)
2.मन की नहीं बताते हैं भाव

ये लोग व्यक्ति के मुंह पर उसकी खूब तारीफ करते हैं. उनके साथ रहते हैं, लेकिन उक्त व्यक्ति के लिए मन में बुरा भाव रखते हैं. हालांकि यह हर किसी के साथ नहीं होता, लेकिन इनके स्वामी ग्रह की प्रवृति और स्वभाव ऐसा ही होता है. आइए जानते हैं...
(Credit Image AI)
3.ज्ञानी होने के साथ ही मीठा बोलते हैं

किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. इनके स्वामी ग्रह गुरु हैं, जो बुद्धि, बोलचाल और भाग्य के स्वामी हैं. ये लोग जुबान से बहुत ही मीठे होते हैं. ये अपने असली स्वभाव को सबसे छिपाकर रखते हैं. यही वजह है कि इनके असली स्वभाव का पता नहीं चल पाता. ये लोग अपनी इरादों की किसी को भांप तक नहीं लगने देते.
(Credit Image AI)
4.गुप्त रखते हैं दिल की बातें

मूलांक 6 किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोगों का होता है. इसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो आकर्षण, मधुर बोलचाल, लग्जरी और धन दौलत के स्वामी हैं. ये लोग सामने वाले को प्रभावित करने में माहिर होते हैं, लेकिन ये लोग अपने दिन की बातों को किसी से साझा नहीं करते. काम निकालने के मीठे बोलते हैं, लेकिन काम होते ही इनका व्यवहार बदल जाता है.
(Credit Image AI)
5.कूटनीतिज्ञ होते हैं मूलांक 8 के लोग

किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. इनके स्वामी ग्रह शनि हैं. यही वजह है कि ये लोग बहुत ही मेहनती, शांत और व्यवहारिक होते हैं. ये बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं, लेकिन अपने लक्ष्यों को किसी को बताते नहीं है. साथ ही बड़े कूटनीतिज्ञ होते हैं. वास्तविक उद्देश्य आसानी से किसी को समझ नहीं आता.
(Credit Image AI)
डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से