धर्म
Nitin Sharma | Jul 10, 2025, 12:38 PM IST
1.मूलांक का बड़ा महत्व

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति का स्वभाव से लेकर व्यक्तित्व और भविष्य का पता लगाने के लिए उसकी जन्म तारीख के साथ ही मूलांक का पता होना बेहद जरूरी है. मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं. इनके स्वामी ग्रह भी अलग अलग होते हैं.
2.मूलांक 2 के लोग

हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 2 के लोगों की, मूलांक 2 किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोगों का होता है. ये बेहद प्रतिभाशाली हैं.
3.प्रेम और रिश्तों के लिए होते हैं समर्पित

मूलांक 2 के लोग प्रेम से लेकर रिश्तों को लेकर बेहद गंभीर होते हैं. इनके लिए समर्पित होते हैं. कुछ करने को तैयार हो जाते हैं.
4.सच्चे प्यार के लिए लड़ जाते हैं

मूलांक 2 के लोग अपने पार्टनर साथी को जी जान से प्यार करते हैं. ये उनके लिए किसी से भी लड़ने को तैयार हो जाते हैं. चाहे इसमें फिर कोई दोस्त, परिवार हो या कोई रिश्तेदार. ये किसी की नहीं सुनते.
5.भरोसेमंद और समर्पित

मूलांक 2 के लोग बहुत ही भरोसेमंद और रिश्तों से लेकर अपने मकसद तक के लिए समर्पित होते हैं. यही वजह है कि ये जिस भी काम को हाथों में लेते हैं. उसे पूरा करके ही दम लेते हैं.