धर्म
Abhay Sharma | May 31, 2026, 07:29 PM IST
1.मूलांक 6 (6, 15 और 24 जन्म तारीख)

किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इस मूलांक के लोग अपने इमोशन पर पूरा कंट्रोल रखते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जो भावनाओं, प्रेम और आकर्षण का कारक माने जाते हैं. (AI Image)
2.आसानी से बाहर नहीं आने देते अपना इमोशन

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 के लोग बाहर से काफी मजबूत और शांत दिखाई देते हैं, पर अंदर से बेहद भावुक होते हैं. ऐसे लोग अपने दर्द और परेशानियों को आसानी से किसी के सामने जाहिर नहीं करते हैं. इनका अपने इमोशन पर पूरा कंट्रोल होता है. (AI Image)
3.मुश्किल वक्त में भी खुद को संभाल लेते हैं

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोग मुश्किल हालात में भी खुद को संभालना जानते हैं, ये जल्दी टूटते नहीं हैं. ये दूसरों की भावनाओं को बहुत अच्छे से समझते हैं पर अपनी फीलिंग्स अक्सर दिल में ही छिपाकर रखते हैं. इसलिए इन्हें मजबूत व्यक्तित्व वाला भी मानते हैं. (AI Image)
4.दिल में दर्द छिपाकर मुस्कुराते हैं

इस मूलांक के लोग रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और अगर इन्हें किसी अपने से धोखा या दुख मिलता है, तो यह अंदर ही अंदर टूट जाते हैं पर दुनिया के सामने सामान्य बने रहते हैं. ये जिम्मेदार, केयरिंग और भावनात्मक रूप से काफी गहरे होते हैं. इसलिए हर परिस्थिति में खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करते हैं. (AI Image)
डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से