Advertisement

Numerology: इन तारीख में जन्मे लोगों से की मैरिज तो नहीं टिकेगी शादी, कोर्ट के लगाने पड़ेंगे चक्कर

हर कोई चाहता है कि उन्हें एक अच्छा लाइफ पार्टनर मिले, जिसके साथ वह अपनी सारी उम्र गुजार सकें, लेकिन कई लोगों का यह सपना अधूरा रह जाता है. अंक शास्त्री की मानें तो इसकी वजह आपका गलत साथी के साथ विवाह होना है. अंक ज्योतिष के अनुसार, इन तारीखों में जन्मे लोगों से बिल्कुल भी विवाह न करें.

Nitin Sharma | Jun 24, 2025, 01:57 PM IST

1.शादी से पहले इन बातों को रखें ध्यान

शादी से पहले इन बातों को रखें ध्यान
1

पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है. सनातन धर्म में इसे सात जन्म तक का पवित्र रिश्ता माना गया है. लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज, दोनों ही शादियों के अपने अलग-अलग मायने होते हैं. दोनों ही मामलों में फायदे और नुकसान होते हैं, लेकिन आज हम बात करेंगे युवाओं की जन्मतिथि के बारे में, जिसका असर उनके विवाह और प्रेम संबंधों पर पड़ता है. इनमें कई ऐसी तारीखें हैं, जिनमें जन्मे लड़के या लड़की को शादी करने से बचना चाहिए. ऐसा न करने पर शादी के बाद जीवन तबाह हो जाता है.

Advertisement

2.मूलांक का रखें ध्यान

मूलांक का रखें ध्यान
2

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की अलग अलग तारीखों में जन्मे लोगों का मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है. मूलांक जन्म तारीख से निकाला जा सकता है. जैसे अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 14 तारीख को हुआ है तो 1+4 = 5 यानी आपका मूलांक 5 होगा. इन मूलांक के अलग अलग ग्रह स्वामी होते हैं, जो मित्र, गुरु और शत्रु की भूमिका तक निभाते हैं. ऐसे में कई मूलांक ऐसे हैं, जिनको इन तारीख में जन्मे लड़के या लड़की से शादी न करने की सलाह दी जाती है. अन्यथा पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है. आइए जानते हैं किस मूलांक के लड़के या लड़की को शादी नहीं करनी चाहिए.

3.मूलांक 1

मूलांक 1
3

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. इस मूलांक के लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य होता है. ये बहुत ही ऊर्जावान और उत्साही होते हैं. इन्हें आसानी से प्रभावित नहीं किया जा सकता. ये लोग स्वभाव से बहुत व्यावहारिक होते हैं और किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई भी निर्णय उसे अच्छी तरह से समझने के बाद ही लेते हैं. अधिकतर मामलों में देखा जाता है कि मूलांक 1 वाले लोग अपने बचपन के दोस्त से ही शादी करते हैं. इन्हें प्यार के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता. ये इस मामले में समझौता नहीं करते. मूलांक 2, 4 और 6 इनके अच्छे मित्र बनते हैं. 7, 8 और 9 के साथ इनकी नहीं पटती.

4.मूलांक 2

मूलांक 2
4

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी महीने की 2,11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. ये लोग बहुत मूडी होते हैं. इनके साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए आपको इनसे जितना हो सके बात करनी चाहिए. और अपने सारे संदेह दूर करने चाहिए. ये लोग आमतौर पर अपनी लव लाइफ को दूसरों के साथ शेयर करना पसंद नहीं करते. इनका सबसे अच्छा संयोजन 1,3,6 है और 5 और 8 के साथ हमेशा तकरार रहती है.

5.मूलांक 3

मूलांक 3
5

अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 3 वाले लोग बहुत ही व्यावहारिक और स्वार्थी होते हैं. इन जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 23 और 30 तारीख में होता है. मूलांक 3 वाले अपने पार्टनर पर हावी हो जाते हैं. ये लोग बहुत रोमांटिक नहीं होते और प्यार या शादी के बारे में कोई भी फैसला अपने दिल की सुनकर नहीं लेते. ये बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं और अपने करियर में शीर्ष पर पहुंचना चाहते हैं. 2, 6, 9 के साथ इनका मेल अच्छा रहता है और 1 और 4 के साथ इनका रिश्ता अच्छा नहीं रहता.

6.मूलांक 4

मूलांक 4
6

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोगों का होता है. इन लोगों में विवाह के बाद भी एक से अधिक संबंध बनाने की प्रवृत्ति हो सकती है. यह बात मूलांक 4 वाले सभी लोगों पर लागू नहीं होती. 22 तारीख को जन्मे अधिकतर लोग अपने पार्टनर के प्रति बहुत वफादार होते हैं. ये लोग स्वभाव से दबंग होते हैं. अगर इनके दूसरे संबंध भी हैं तो इनके बारे में आसानी से किसी को पता नहीं चलता. ये लोग बहुत गुस्सैल होते हैं और इसका असर इनके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है और कई बार तलाक की नौबत भी आ जाती है. इनके लिए 1,2,7,8 वाले लोग अच्छे जीवनसाथी हो सकते हैं, लेकिन ये इनके अपने अंक यानी 4 से मेल नहीं खाते.

7.मूलांक 5

मूलांक 5
7

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले लोगों के लिए शारीरिक संबंध बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. इस मामले में ये बहुत प्रयोगात्मक होते हैं. ये लोग किसी भी चीज से बहुत जल्दी ऊब जाते हैं, यही वजह है कि शादी से पहले ये कई रिश्ते बना लेते हैं. ये लोग आसानी से कोई स्टैंड नहीं ले पाते. मूलांक 5 और 8 वाले लोगों के साथ ये बहुत अच्छे से मेल खाते हैं, जबकि मूलांक 2 वाले लोगों के साथ ये बिल्कुल भी मेल नहीं खाते.

8.मूलांक 6

मूलांक 6
8

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वाले लोग बेहद आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं और किसी को भी आसानी से प्रभावित कर सकते हैं. ये लोग आमतौर पर अपने साथी से भावनात्मक रूप से जुड़े नहीं होते हैं, यही वजह है कि ये शादी के बाद भी रिश्ते में बने रह सकते हैं. इस वजह से इनके वैवाहिक जीवन में संघर्ष और अलगाव की स्थितियाँ भी उत्पन्न होती हैं. अंक 6 को प्रेम और शांति पसंद करने वाला अंक माना जाता है, इसलिए इनके रिश्ते में भावनात्मक और शारीरिक अनुकूलता का होना बेहद ज़रूरी है. ये ज्यादातर लोगों के साथ ढल जाते हैं, इसलिए इनके लिए कोई भी अंक बुरा नहीं है.

9.मूलांक 7

मूलांक 7
9

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 वाले लोग बहुत रोमांटिक होते हैं. इन्हें अपने पार्टनर को रोमांटिक डेट पर ले जाना और उन्हें उपहार देकर सरप्राइज करना पसंद होता है. ये अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश रहना चाहते हैं और अपने करियर में तरक्की चाहते हैं. ये शांति पसंद करते हैं और ज्यादा तनाव बर्दाश्त नहीं कर सकते. अपनी शादीशुदा जिंदगी को अच्छा और तनाव मुक्त रखने के लिए इन्हें अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए और अपनी बात को स्पष्ट रूप से रखना चाहिए. मूलांक 2 वाले लोग इनके लिए अच्छे पार्टनर साबित होते हैं और मूलांक 9 वाले लोगों से इनकी बिल्कुल नहीं पटती.

10.मूलांक 8

मूलांक 8
10

अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 8 वाले व्यक्ति बहुत ही मजबूत व्यक्तित्व वाले माने जाते हैं. रिश्तों के मामले में ये लोग बहुत भावुक भी होते हैं. अंक 8 वाले लोगों को सभी अंकों में सबसे ज्यादा वफादार माना जाता है. कई बार गलतफहमियों के कारण इन्हें अपने रिश्तों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यह समस्या अक्सर अंक 8 वाली महिलाओं के सामने आती है. इनके लिए अंक 8 वाले लोगों से शादी करना अच्छा रहता है. वहीं अंक 2 वाले लोगों से इन्हें शादी नहीं करनी चाहिए. अंक 2 वाले लोग इनके लिए अच्छे दोस्त साबित हो सकते हैं.

11.मूलांक 9

मूलांक 9
11

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वाले लोग बहुत दबंग होते हैं और हर चीज को अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं. ये लोग बहुत भावुक होते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इनकी भावनाओं को समझ नहीं पाते. इन लोगों के लिए रिलेशनशिप में शारीरिक संबंध बहुत जरूरी होते हैं. इसके लिए ये लोग शादी के बाद भी दूसरे रिश्तों में शामिल हो सकते हैं. ये लोग अपने परिवार का बहुत ख्याल रखते हैं. मूलांक 2 और 6 वाले लोगों के साथ इनकी अच्छी बनती है, जबकि मूलांक 1 और 9 वाले लोगों के साथ इनकी बिल्कुल नहीं बनती.

Advertisement
Advertisement
Advertisement