Advertisement

Numerology: मां लक्ष्मी के किस स्वरूप से जुड़ा है आपका मूलांक, जन्मतिथि से जानिए आप पर किसकी है कृपा? 

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में 1 से लेकर 9 तक मूलांक बताए गए है, जो व्यक्ति की जन्मतिथि पर आधारित होते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्म की तारीख उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और भाग्य से जुड़े कई राज खोलती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मां लक्ष्मी के किस स्वरूप से आपका मूलांक जुड़ा है.

Abhay Sharma | Jan 10, 2026, 02:44 PM IST

1.मूलांक 1 (1, 10, 19 और 28 जन्म तारीख)

मूलांक 1 (1, 10, 19 और 28 जन्म तारीख)
1

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 धन लक्ष्मी (Dhanalakshmi) से जुड़ा है. इस मूलांक के जातकों को धन और सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद मिला है. ऐसे जातक जब लक्ष्य और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो पैसा और अच्छे अवसर अपने-आप आपकी ओर आते हैं. 

Advertisement

2.मूलांक 2 (2, 11, 20 और 29 जन्म तारीख)

मूलांक 2 (2, 11, 20 और 29 जन्म तारीख)
2

मूलांक 2 गज लक्ष्मी से जुड़ा माना जाता है, जो शांति और स्नेह का प्रतीक मानी जाती हैं. इस मूलांक के जातकों के जीवन में स्थिरता, परिवार में सुख-शांति और सम्मान के साथ समृद्धि आती है.    

3.मूलांक 3 (3, 12, 21 या 30 जन्म तारीख)

मूलांक 3 (3, 12, 21 या 30 जन्म तारीख)
3

मूलांक 3 विद्या लक्ष्मी से जुड़ा माना जाता है, इन जातकों में ज्ञान और सीखने की क्षमता सबसे बड़े गुण हैं. ऐसे जातक जब आपनी ज्ञान और रचनात्मकता दूसरों के साथ साझा करते हैं, तब आप सबसे ज्यादा चमकते हैं. 

4.मूलांक 4 (4, 13, 22 और 31 जन्म तारीख) 

मूलांक 4 (4, 13, 22 और 31 जन्म तारीख) 
4

मूलांक 4 धैर्य (वीरा लक्ष्मी) से जुड़ा माना जाता है. ऐसे जातकों में साहस और अनुशासन खूब होता है और ये अपनी मेहनत और मुश्किलों का सामना करने से
आपको सफलता मिलती है. 

 

5.मूलांक 5 (जन्म 5, 14 और 23 तारीख) 

मूलांक 5 (जन्म 5, 14 और 23 तारीख) 
5

अंक ज्योतिष में मूलांक 5 विजया लक्ष्मी से जुड़ा माना जाता है. ऐसे जातकों को आकर्षण और परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता का आशीर्वाद मिला है, इसकी वजह से मूलांक 5 के जातक हर चुनौती में जीत हासिल करते हैं.

6.मूलांक 6 (6, 15 या 24 जन्म तारीख)

मूलांक 6 (6, 15 या 24 जन्म तारीख)
6

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 (6, 15 या 24 जन्म तारीख) संतान लक्ष्मी से जुड़ा है, जिनमें  प्रेम, रिश्तों के देखभाल का गुण होता है. ऐसे जातक प्रेम, रिश्तों और देखभाल की सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं, इनके जीवन में परिवार और संबंधों से जुड़ी खुशियां और आशीर्वाद आती हैं. 

7.इन मूलांक के जातकों पर होती है देवी लक्ष्मी के इन स्वरूपों की कृपा  

इन मूलांक के जातकों पर होती है देवी लक्ष्मी के इन स्वरूपों की कृपा  
7

मूलांक 7 ( 7, 16 या 25 तारीख) ऐश्वर्य लक्ष्मी से जड़ा है, जो रहस्यमय समृद्धि, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक हैं. मूलांक 8 (8, 17 या 26 जन्म तारीख) को आदि लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. इनके अंदर गहरी कर्म शक्ति और मजबूती है. वहीं मूलांक 9 को  (9, 18 और 27)  महालक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे मूलांक के जातकों को समृद्धि, प्रसिद्धि और मान्यता की प्राप्ति होती है.  

Advertisement
Advertisement
Advertisement