Advertisement

Numerology: किसी का दर्द देख चुप नहीं रह पाते इन तारीखों पर जन्मे लोग, खुद का ही करा लेते हैं नुकसान

Emotional Personality: अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख या मूलांक उसके व्यक्तित्व, स्वभाव, आदतों और जीवन की दिशा के बारे में बहुत कुछ बताती है. आज हम आपको उन तारीखों पर जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खुद की जरूरतों से ज्यादा दूसरों की तकलीफें दिखती हैं... 

Abhay Sharma | Jan 19, 2026, 09:53 PM IST

1.मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18 और 27) 

मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18 और 27) 
1

मूलांक 9 के जातक बाहर से मजबूत और भीतर से बहुत संवेदनशील होते हैं. ऐसे लोग ऊपर से तेज, साहसी और सीधे बोलने वाले होते हैं. अंदर से यह बहुत गहराई से सब कुछ महसूस करते हैं. लोग इन्हें कठोर समझ लेते हैं, पर सच यह है कि इसकी भावनाएं बहुत जल्दी जाग जाती हैं. इसी गलत समझ के कारण यह कई बार बिना वजह अकेला पड़ जाता है. 

Advertisement

2.गुस्सा होता है तेज

गुस्सा होता है तेज
2

इस मूलांक के लोग मन की चीजों को दिल से लेते हैं, दिखता भले ही गुस्से के रूप में हो. जब इस मूलांक के लोगों को इसके साथ अन्याय हुआ है या सच को अनदेखा किया गया है, तब भावनाएं सीधे बाहर फूट पड़ती हैं. यह गुस्सा बुरा नहीं, बस बिना रुके बाहर आ जाता है.  

3.दूसरों के दुख में हमेशा खड़े रहते हैं

दूसरों के दुख में हमेशा खड़े रहते हैं
3

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोगों के भीतर न्याय की बहुत गहरी भावना होती है. यही वजह है कि यह किसी का दर्द देखकर चुप नहीं रह पाता, चाहे नुकसान खुद का ही क्यों न हो. इसी वजह से यह बार-बार दूसरों की लड़ाइयां खुद लड़ते हुए दिख जाते हैं. इन्हें खुद की जरूरतों से ज्यादा दूसरों की तकलीफ दिख जाती है.
 

4.दिल के होते हैं वफादर

दिल के होते हैं वफादर
4

ऐसे जातक दूसरों को बचाते-बचाते खुद को थका देते हैं, लेकिन उन्हें शिकायत करनी नहीं आती. अंदर ही अंदर यह उम्मीद करते हैं कि कोई उसे भी समझ ले.  यह दिल से बहुत वफ़ादार होतें है, लेकिन भावनाओं में बह जाते हैं. गुस्से में कहे गए शब्द बाद में इसे खुद ही चुभते हैं. इन्हें माफ़ी मांगना आता है, लेकिन खुद को समझाना मुश्किल होता है. 

5.क्या सीखें?

क्या सीखें?
5

इस मूलांक के जातकों के लिए यह समझना जरूरी है कि हर लड़ाई लड़ना जरूरी नहीं होती. कभी-कभी पीछे हटना डर नहीं, समझदारी होती है. आपकी आग दूसरों को रास्ता दिखाने के लिए है, खुद को जलाने के लिए नहीं. अंक ज्योतिष के अनुसार, जब मूलांक 9 यह सीख लेता है, तब उसका जीवन संतुलित होने लगता है. 

डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement