धर्म
Abhay Sharma | Apr 05, 2026, 06:19 PM IST
1.मूलांक 9

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मूलांक 9 की, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है और मंगल को ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है. इसलिए ये लोग जोशीले और पॉजिटिव माने जाते हैं.
2.मददगार स्वभाव

इसके अलावा मूलांक 9 वाले लोग स्वभाव से दयालु और मददगार होते हैं. ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं और समाज सेवा या दान-पुण्य में भी आगे रहते हैं. ऐसे लोग अपनी बात साफ और सीधे तरीके से कहते हैं. बाहर से ये थोड़े सख्त दिखते हैं, लेकिन अंदर से बहुत भावुक, नरम दिल और दयालु होते हैं.
3.अच्छी लीडरशिप क्वालिटी

इसके अलावा मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण मूलांक 9 वाले लोगों में अच्छी लीडरशिप क्वालिटी होती है, ये लोग मुश्किल हालात में घबराते नहीं हैं, हिम्मत से सामना करते हैं. मेहनत और ईमानदारी से इन्हें समाज में सम्मान मिलता है. ऐसे लोग हार नहीं मानते और हर चुनौती को मौके की तरह देखते हैं.
4.होती है कुछ कमजोरियां भी

इनकी कुछ कमजोरियां भी होती हैं, इन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है. इसकी वजह से कई बार परेशानी खड़ी हो जाती है. कई बार ये जोश में आकर बिना सोचे-समझे फैसले ले लेते हैं, पर बाद में पछतावा होता है.
5.साफ-साफ बोलने की आदत, धैर्य की कमी

इस मूलांक के लोग साफ-साफ बोलते हैं, लेकिन उनकी बात कभी-कभी दूसरों को बुरी लग सकती है, इससे रिश्तों में दूरी आ सकती है. इनमें धैर्य की भी कमी होती है और ये हर काम जल्दी-जल्दी करना चाहते हैं, वो बिना किसी की मदद लिए. हनुमान जी की पूजा करने से इन कमियों पर जीत हासिल होगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से