धर्म
Abhay Sharma | Jul 07, 2025, 03:16 PM IST
1.मूलांक 3

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों को जोड़ने पर प्राप्त होने वाली एकल संख्या को 'मूलांक' कहा जाता है, अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा. उदाहरण के तौर पर 12 तारीख यानी 1+2 = 3, यह एकल संख्या 3 ही आपका मूलांक है.
2.मूलांक 3 वालों का व्यक्तित्व

मूलांक 3 के जातक बुद्धिमान और विवेकशील होते हैं, ऐसे लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और ये लोग अक्सर सलाहकार की भूमिका निभाते हैं क्योंकि इनकी सोच साफ, दूरदर्शी और सकारात्मक होती है. इनका ओरा अत्यंत शक्तिशाली होता है और यह दूसरों को भी प्रभावित करने की क्षमता रखता है.
3.भारी पड़ सकता है हाथ मिलाना

कहा जाता है कि मूलांक 3 वाले लोगों को अन्य लोगों से हाथ मिलाने से बचना चाहिए, क्योंकि हाथ मिलाने से उनकी सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का कुछ अंश सामने वाले व्यक्ति को स्थानांतरित हो सकता है. इसलिए मूलांक 3 के लोगों को दूसरों से हाथ न मिलाने की सलाह दी जाती है.
4.ऊर्जा और आत्मबल होता है कमजोर

कहा जाता है कि इससे जहां दूसरे को लाभ होता है, वहीं मूलांक 3 के जातकों की ऊर्जा और आत्मबल कमजोर होने लगती है. ऐसे में मूलांक 3 के जातकों को सलाह दी जाती है कि अभिवादन करते समय हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते या कोई अन्य बिना स्पर्श का तरीका अपनाएं.
5.जरूरी हो तो करें ये काम

अगर किसी स्थिति में हाथ मिलाना अत्यंत आवश्यक ही है तो इस हाथ मिलाने पर मन ही मन ‘ॐ’ या अपने ईष्ट अथवा गुरु मंत्र का जाप करें, इससे आपकी ऊर्जा की रक्षा होगी और अनजाने में होने वाले ऊर्जा ह्रास से बच सकते हैं. अगर आप इस उपाय को अपनाएंगे तो पॉजिटिव एनर्जी स्थानांतरित नहीं होगी.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.