धर्म
Abhay Sharma | Dec 09, 2025, 10:40 PM IST
1.Numerology

Numerology
2.मूलांक 2

सबसे पहले बात करते हैं मूलांक 2 की, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 बनता है. यह मूलांक चंद्रमा से प्रभावित होता है और यही वजह है कि इन लोगों के स्वभाव में शांति, कोमलता और भावुकता भरी होती है. मूलांक 2 वाले लोग रिश्तों को बहुत गंभीरता से लेते हैं.
3.परफेक्ट पार्टनर

इन्हें अपने पार्टनर की खुशी में ही अपनी खुशी नजर आती है. ये बहुत केयरिंग होते हैं और किसी भी रिश्ते में संतुलन बनाए रखने में माहिर होते हैं. झगड़ा हो भी जाए तो ये पहले कदम बढ़ाकर रिश्ते को संभाल लेते हैं. इनका दिल साफ होता है और अपने साथी के लिए हमेशा सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं. इसलिए इन्हें बहुत अच्छा लाइफ पार्टनर माना जाता है.
4.मूलांक 5

जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है और यह बुध ग्रह का अंक है. बुध उन्हें तीव्र बुद्धि, तेज सोच और बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल देता है. रिश्तों में ये लोग बहुत रोमांटिक और बेहद केयरिंग साबित होते हैं. इन्हें अपने साथी को प्यार और सम्मान देना अच्छे से आता है.
5.मजाकिया अंदाज और समझदारी

मूलांक 5 के लोग रिश्ते को कभी बोझ नहीं बनने देते, बल्कि हमेशा उसे फ्रेश और खुशहाल बनाए रखते हैं. इनमें मजाकिया अंदाज भी होता है, समझदारी भी और वही चुलबुलापन भी, जो हर रिश्ते को खूबसूरत बनाता है.
6.मूलांक 6

इसके बाद आते हैं मूलांक 6 के जातक, जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 बनता है और इसका स्वामी ग्रह है शुक्र, जिसे सौंदर्य, आकर्षण और प्रेम का कारक माना जाता है. यही कारण है कि मूलांक 6 वाले लोग स्वभाव से बेहद आकर्षक, भावुक और दिल से जुड़कर प्यार करने वाले होते हैं.
7.जिम्मेदार और साथ देने वाले

इन्हें रिश्तों में सौंदर्य, सामंजस्य और स्थिरता बेहद पसंद होती है. ये अपने पार्टनर को न सिर्फ प्यार देते हैं बल्कि उन्हें सम्मान भी देते हैं. मूलांक 6 वाले लोग बेहद जिम्मेदार होते हैं और हर परिस्थिति में अपने साथी के साथ खड़े रहते हैं. इनमें रोमांस, समझदारी और संवेदनशीलता तीनों खूबियां होती हैं. इनपुट--आईएएनएस
ये खबर सामान्य जानकारी और अंक गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.