धर्म
Gaurav Barar | May 12, 2026, 06:31 PM IST
1.व्यक्तित्व के बारे में बताता है अंकज्योतिष!

अंकज्योतिष (Numerology) के अनुसार, हमारे जन्म की तारीख केवल एक संख्या नहीं होती, बल्कि यह हमारे व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य के कई रहस्यों को खोलती है. जिस तरह राशियों का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है, वैसे ही मूलांक हमारे प्रेम जीवन और रिश्तों को गहराई से प्रभावित करते हैं.
2.बेहद रोमांटिक होती हैं इन मूलांक की लड़कियां!

ज्योतिष शास्त्र और अंकज्योतिष में कुछ खास तारीखें ऐसी बताई गई हैं, जिनमें जन्मी लड़कियां स्वभाव से बेहद रोमांटिक, भावुक और समर्पित होती हैं. अगर इनका साथ मिल जाए, तो नीरस रिश्ता भी खुशियों से भर जाता है.
3.मूलांक 2 ( यानी 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मी लड़कियां)

अंकज्योतिष में 2 नंबर का स्वामी चंद्रमा है. चंद्रमा शीतलता, भावुकता और कल्पनाशीलता का प्रतीक है. इन तारीखों को जन्मी लड़कियां स्वभाव से बहुत कोमल और संवेदनशील होती हैं. इनके लिए प्यार सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक अहसास है.
4.रिश्ते में पूरा समर्पण

ये अपने पार्टनर की छोटी-छोटी जरूरतों का ख्याल रखती हैं. ये केयरिंग नेचर की होती हैं और रिश्ते में शांति और सामंजस्य बनाए रखने की पूरी कोशिश करती हैं. इनकी सबसे बड़ी खूबी इनका निस्वार्थ प्रेम है.
5.मूलांक 5 (यानी 5, 14 और 23 तारीख को जन्मी लड़कियां)

मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह है. बुध बुद्धि और संचार का कारक है. इन तारीखों वाली लड़कियां बातों ही बातों में पार्टनर का दिल जीत लेती हैं. इनका रोमांस करने का तरीका काफी मॉडर्न और रोमांचक होता है.
6.रिश्ते में नयापन

इन्हें बोरियत पसंद नहीं होती, इसलिए ये अपने रिश्ते में हमेशा कुछ नयापन और उत्साह बनाए रखती हैं. ये अपने पार्टनर के साथ खूब घूमना-फिरना और एडवेंचर करना पसंद करती हैं.
7.मूलांक 6 ( यानी 6, 15 और 24 तारीख को जन्मी लड़कियां)

अंकज्योतिष में मूलांक 6 को सबसे ज्यादा रोमांटिक और आकर्षक माना गया है. इसका स्वामी शुक्र है, जो प्रेम, सौंदर्य और विलासिता का ग्रह है. इस तारीख को जन्मी लड़कियां सुंदरता और प्रेम की शौकीन होती हैं. इनके व्यक्तित्व में एक प्राकृतिक आकर्षण होता है जो किसी को भी इनकी ओर खींच सकता है.
8.मानी जाती हैं परफेक्ट पार्टनर!

ये लड़कियां न केवल रोमांटिक होती हैं, बल्कि घर और बाहर के जीवन में संतुलन बनाना भी बखूबी जानती हैं. ये अपने पार्टनर को सरप्राइज देना और उन्हें खास महसूस कराना कभी नहीं भूलतीं.
9.डिस्क्लेमर:

यह जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जनरुचि की जानकारी देना है. कृपया किसी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए डीएनए हिंदी उत्तरदायी नहीं है.