Advertisement

Numerology: प्यार में बहुत जल्दी पड़ जाते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग! दिखावे पर नहीं, वफादारी पर करते हैं भरोसा

Numerology Love Prediction: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख उसके स्वभाव और रिश्तों में व्यवहार को भी प्रभावित करती है. जन्म तारीख के आधार पर यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि कौन लोग प्यार में जल्दी पड़ते हैं और कौन धीरे-धीरे दिल खोलते हैं. आइए जानें इसके बारे में...

Abhay Sharma | Jan 13, 2026, 09:22 PM IST

1.पहला स्थान: जन्म तारीख 1, 2, 6, 11, 15 या 20  

पहला स्थान: जन्म तारीख 1, 2, 6, 11, 15 या 20  
1

अंक ज्योतिष के अनुसार, इन जन्म तारीख के लोगों को सबसे जल्दी प्यार में पड़ने वाला माना जाता है. ऐसे लोग रोमांटिक होते हैं, बड़े सपने देखते हैं और दिल से प्यार करते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, कई बार एक नजर या छोटी-सी बातचीत भी इनके अंदर गहरी भावनाएं जगा देती है.

Advertisement

2.दूसरा स्थान: जन्म तारीख 3, 5, 14, 19, 24 और 29  

दूसरा स्थान: जन्म तारीख 3, 5, 14, 19, 24 और 29  
2

इन तारीखों पर जन्मे लोगों को खुशमिजाज, फ्लर्टी और प्यार के लिए खुले विचारों वाला माना जाता है. ऐसे जातकों को रोमांस पसंद होता है और जब सामने वाले से सही वाइब मिलती है तो ये जल्दी ही भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं. 

 

 

 

3.तीसरा स्थान: जन्म तारीख 4, 8, 10, 13, 17 और 22 

तीसरा स्थान: जन्म तारीख 4, 8, 10, 13, 17 और 22 
3

इसके अलावा इन तारीखों पर जन्मे लोग प्यार में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं. ऐसे लोग सिर्फ दिखावे पर नहीं, बल्कि वफादारी और भरोसे पर प्यार करते हैं और अगर किसी पर भरोसा कर लें तो इनका प्यार बहुत गहरा और अटूट बन जाता है. 

4.चौथा स्थान: जन्म तारीख 7, 9, 12, 16, 21 और 25 

चौथा स्थान: जन्म तारीख 7, 9, 12, 16, 21 और 25 
4

इन तारीखों पर जन्मे लोग दिल से सतर्क होते हैं और ये बिना भावनात्मक और आत्मिक जुड़ाव के प्यार में नहीं पड़ते. इसके अलावा इनके लिए रिश्ता सिर्फ आकर्षण नहीं, बल्कि गहरी समझ और कनेक्शन का होता है. 

5.पांचवां स्थान: जन्म तारीख 18, 23, 26, 28, 30 और 31  

पांचवां स्थान: जन्म तारीख 18, 23, 26, 28, 30 और 31  
5

इसके अलावा इन तारीखों पर जन्मे लोग अपने दिल की हिफाज़त करते हैं और आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करते हैं. इन्हें किसी को अपनाने में समय लगता है, लेकिन एक बार दिल दे दें तो पूरा समर्पण करते हैं. इनके लिए रिश्ता या तो हमेशा के लिए होता है या फिर बिल्कुल नहीं. 

डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement