Advertisement

Numerology: लव मैरिज या शादी के लिए करनी पड़ेगी मशक्कत, जन्मतिथि से जानिए कैसे मिलेगा पसंदीदा जीवनसाथी

Love Marriage or Struggle Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि का सीधा असर व्यक्ति की शादी और लव लाइफ पर पड़ता है. कुछ लोगों की शादी जल्दी हो जाती है, तो कुछ को पसंदीदा जीवनसाथी पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. आइए जानते हैं आपकी जन्मतिथि क्या संकेत देती है...

Abhay Sharma | Feb 05, 2026, 07:27 PM IST

1.जल्दी शादी 

जल्दी शादी 
1

किसी भी महीने की 2, 6, 11, 15, 20, 24 वाले जन्मतिथि के लोगों की अक्सर शादी जल्दी हो जाती है. अंक ज्योतिष के अनुसार इन तारीखों में जन्मे लोग भावुक और रिश्तों को लेकर गंभीर होते हैं. 

Advertisement

2.स्टेबिलिटी के बाद शादी

स्टेबिलिटी के बाद शादी
2

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 जन्म तारीख वालों की शादी आमतौर पर स्टेबिलिटी के बाद शादी होती है. इन लोगों की शादी करियर और जीवन में स्थिरता आने के बाद होती है. 

3.देर से शादी, लेकिन टिकाऊ शादी

देर से शादी, लेकिन टिकाऊ शादी
3

इसके अलावा 4, 13, 22 और 31 जन्म तारीख के लोगों की शादी देर से होती है, पर ज्यादातर मामलों में इनकी शादी टिकाऊ होती है. ऐसे लोग सोच-समझकर निर्णय लेते हैं. एक बार शादी हो जाए तो रिश्ता लंबे समय तक मजबूत बना रहता है. 

4.अचानक होगी लव मैरिज

अचानक होगी लव मैरिज
4

इसके अलावा जन्मतिथि: 3, 12, 21, 30 वालों की अचानक से लव मैरिज होती है. आमतौर पर ऐसे जातकों की शादी अचानक प्यार में पड़कर हो सकती है. इन जन्म तारीख के लोग प्यार में जल्दी पड़ सकते हैं और फैसले दिल से लेते हैं, कई बार इनकी शादी अचानक और लव मैरिज के रूप में होती है. 

5.संघर्षों के बाद शादी

संघर्षों के बाद शादी
5

जन्मतिथि 5, 14, 23 वालों की शादी संघर्षों के बाद होती है. इन्हें जीवन में उतार-चढ़ाव और संघर्ष देखने को मिलते हैं. लेकिन, संघर्षों के बाद जब शादी होती है तो रिश्ता समझदारी भरा होता है. 

6.परिपक्वता के साथ शादी

परिपक्वता के साथ शादी
6

जन्मतिथि 7, 16, 25 वाले लोग आमतौर पर शादी तब करते हैं, जब भावनात्मक और मानसिक रूप से परिपक्व होते हैं. इसीलिए पूरी समझ के साथ शादी का फैसला लेते हैं.  ये लोग समझदारी और मानसिक परिपक्वता के बाद शादी करते हैं. 

7.पावर कपल शादी

पावर कपल शादी
7

जन्मतिथि 8, 17, 26 वालों को पार्टनर आत्मविश्वासी और मजबूत मिलते हैं. ये एक सफल और प्रभावशाली जोड़ी बनाते हैं. इनकी शादी में दोनों पार्टनर मजबूत और सफल माने जाते हैं. 

 

8.सोलमेट से शादी 

सोलमेट से शादी 
8

इसके अलावा जन्मतिथि 9, 18, 27, 29 वाले लोगों की शादी को भाग्य और किस्मत से जुड़ा माना जाता है. इनका जीवनसाथी के साथ गहरा भावनात्मक और आत्मिक संबंध बनता है.

डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement