Advertisement

Numerology: शार्प माइंडेड होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, बगैर सोचे-विचारे नहीं करते कोई भी काम

Sharp Minded People Mulank: अंक ज्योतिष (Numerology) में कुछ ऐसी तारीखों के बारे में भी बताया गया है, जिनपर जन्मे लोग प्रखर बुद्धि के मालिक होते हैं. ऐसे लोग बगैर सोचे-विचारे कोई भी काम नहीं करते हैं.  आइए इन तारीखों के बारे में जानते हैं... 

Abhay Sharma | Jan 22, 2026, 07:59 PM IST

1.शार्प माइंडेड होते हैं इस मूलांक के लोग

शार्प माइंडेड होते हैं इस मूलांक के लोग
1

 अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है, क्योंकि इन सभी डेट्स को जोड़ने पर अंक 3 ही आता है. मूलांक 3 के स्वामी देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं.  

Advertisement

2.चुटकियों में निकाल लेते हैं समस्या का समाधान

चुटकियों में निकाल लेते हैं समस्या का समाधान
2

अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 3 वाले लोग प्रखर बुद्धि के मालिक होते हैं ये चुटकी बजाते ही हर समस्या का समाधान निकाल लेते हैं. इनपर गुरु ग्रह की विशेष कृपा होती है, इस वजह से ये बिना सोचे-विचारे कोई काम नहीं करते और हमेशा धर्म के साथ चलते हैं. 

3.हर क्षेत्र में उच्च पद करते हैं हासिल 

हर क्षेत्र में उच्च पद करते हैं हासिल 
3

इस मूलांक के लोग पढ़ाई-लिखाई में आगे रहते हैं, जिस भी क्षेत्र में जाते हैं वहां उच्च पद पर बैठते हैं. इतना ही नहीं कई बार इस मूलांक के लोग धर्म या आध्यात्मिक गुरु भी बन जाते हैं, लाखों लोग इनके फॉलोअर बन जाते हैं. 

4.समाज में होती है इज्जत

समाज में होती है इज्जत
4

बचपन से ही इस मूलांक के लोगों को अच्छे-बुरे का ज्ञान होता है. ये किसी भी स्थित में किसी का अहित नहीं करते और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. इसके अलावा इस मूलांक के लोगों को धर्म-कर्म, पूजा-पाठ आदि का भी अच्छा ज्ञान होता है, जिसके चलते समाज में इनकी इज्जत भी बहुत होती है. 

5.नहीं रहती आर्थिक तंगी 

नहीं रहती आर्थिक तंगी 
5

इनके जीवन में पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहती है. इस मूलांक के जातक लग्जीजिरस लाइफ तो नहीं जीते हैं. पर इन्हें कभी आर्थिक तंगी भी नहीं होती है. ये जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं. 

6.लव लाइफ

लव लाइफ
6

इस मूलांक के लोगों की पत्नी सुंदर और गुणवान होती हैं, जिसके चलते इनकी लव लाइफ खुशहाल बनी रहती है. इसके अलावा इनकी संतान भी इनकी ही तरह धर्म-कर्म में रुचि रखने वाली और प्रखर बुद्धि वाली होती है.

ये खबर सामान्य जानकारी और अंक गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement