धर्म
Abhay Sharma | Feb 07, 2026, 06:21 PM IST
1.मूलांक 1 (1, 10, 19 या 28 जन्म तारीख)

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोग नेतृत्व और आत्मनिर्भरता के प्रतीक माने जाते हैं, आप अपने दम पर आगे बढ़ने और अपनी सोच से दूसरों को प्रेरित करने के लिए बने हैं.
2.मूलांक 2: (2, 11, 20 या 29 जन्म तारीख)

इसके अलावा इस मूलांक के लोग सहयोग और सामंजस्य के लिए जाने जाते हैं, इन तारीखों पर जन्मे लोगों का उद्देश्य लोगों को जोड़ना और रिश्तों में शांति बनाए रखना है.
3.मूलांक 3: (3, 12, 21 या 30 जन्म तारीख)

इस मूंलाक के लोगों को रचनात्मकता और अभिव्यक्ति का संकेत माना जाता है, अंक ज्योतिष के अनुसार आप अपनी प्रतिभा से खुशी फैलाने और खुद को खुलकर व्यक्त करने के लिए बने हैं.
4.मूलांक 4: (4, 13, 22 या 31)

इस मूलांक के लोग स्थिरता और मेहनत के प्रतीक माने जाते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोगों का सफर अनुशासन के साथ मजबूत नींव बनाकर सफलता पाने का है.
5.मूलांक 5: (5, 14, या 23 जन्म तारीख)

अंक ज्योतिष में इस मूलांक को आज़ादी और रोमांच का मूलांक माना जाता है, ऐसे लोग बदलाव को अपनाने और नए अनुभवों की खोज के लिए बने होते हैं.
6.मूलांक 6: (6, 15, या 24 जन्म तारीख)

मूलांक 6 के जातक, जिम्मेदारी और देखभाल का संकेत माने जाते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मार्ग अपनों का ख्याल रखने और घर में प्रेम व संतुलन बनाने का है.
7.मूलांक 7: (7, 16 या 25 जन्म तारीख)

इस मूलांक के लोगों को आत्मचिंतन और ज्ञान का प्रतीक मानते हैं, ऐसे लोग गहरी समझ, आध्यात्मिक सत्य और जीवन के रहस्यों को जानने के लिए बने होते हैं.
8.मूलांक 8: (8, 17 या 26 जन्म तारीख)

इस मूलांक के लोगों को शक्ति और भौतिक सफलता का मूलांक माना जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोगों का उद्देश्य मेहनत से सफलता पाने और समृद्धि बनाने का होता है.
9.मूलांक 9: (9, 18, या 27 जन्म तारीख)

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोग करुणा और मानव सेवा के संकेत माने जाते हैं, आप प्रेम, दया और निस्वार्थ भाव से दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बने हैं.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से