धर्म
Abhay Sharma | Jan 11, 2026, 07:28 PM IST
1.मूलांक 1 (जन्म तारीख: 1, 10, 19, 28)

पति: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वाले लोग एनर्जी से भरे और लीडर टाइप होते हैं, रिश्ते में इनका दबदबा साफ नजर आता है. आमतौर पर कपल के बीच इसमें मेल का दबदबा ज्यादा होता है.
2.मूलांक 2 (जन्म तारीख: 2, 11, 20, 29)

पत्नी: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 की महिलाएं शांत आवाज़ में भी कंट्रोल रखती हैं. ये बिना बोले भी अपनी बात मनवा लेती हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, रिश्ते में महिला का दबदबा ज्यादा होता है.
3.मूलांक 3 (जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30)

पति: मूलांक 3 वाले लोग मस्तीखोर होते हैं, पर आखिरी फैसला अक्सर इन्हीं का होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, रिश्ते में मूलांक 3 वाले पुरुषों का दबदबा रहता है.
4.मूलांक 4 (जन्म तारीख: 4, 13, 22, 31)

पत्नी: मूलांक 4 की महिलाएं चुपचाप सब कुछ संभाल लेती हैं. ये बिना शोर किए हालात अपने हिसाब से मोड़ देती हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, रिश्ते में इन्हीं की ज्यादा चलती भी है.
5.मूलांक 5 (जन्म तारीख: 5, 14, 23)

दोनों में टक्कर: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 वालों के रिश्तों में बराबरी की टक्कर रहती है. इनके रिश्ते में कौन हावी रहेगा, इस पर अक्सर बहस होती है.
6.मूलांक 6 (जन्म तारीख: 6, 15, 24)

पत्नी: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 की महिलाएं बेहद आकर्षक होती हैं और इनसे मना करना लगभग नामुमकिन होता है. इसलिए हमेशा पति-पत्नी के बीच के रिश्ते में महिला का ही दबदबा देखने को मिलता है.
7.मूलांक 7 (जन्म तारीख: 7, 16, 25)

पति: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 वाले लोग कम बोलते हैं, पर जरूरत पड़ने पर बॉस की तरह व्यवहार करते हैं. इसलिए हमेशा पति-पत्नी के बीच के रिश्ते में पुरुष का ही दबदबा देखने को मिलता है.
8.मूलांक 8 (जन्म तारीख: 8, 17, 26) और 9 (जन्म तारीख: 9, 18, 27)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 के पुरुष का रिश्ते में दबदबा होता है, क्योंकि ये अनुशासित और प्रैक्टिकल होते हैं और स्वभाव भी थोड़ा सख्त होता है. वहीं मूलांक 9 की महिलाएं भावुक होती हैं, पर आखिरकार वही होता है जो ये चाहती हैं.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से