Advertisement

Numerology: जन्मतिथि से जानिए अपने अंदर की छुपी हुई सुपरपावर! कौन सी वो चीज है, जो आपको बनाती है खास?

Superpowers By Mulank: मूलांक के आधार पर आप जान सकते हैं कि आपके अंदर कौन सी ऐसी छुपी सुपरपावर है, जो आपको औरों से अलग बनाती है. अंक ज्योतिष के अनुसार, हर मूलांक से जुड़े लोगों में नेतृत्व, रचनात्मकता, संवेदनशीलता या दृढ़ संकल्प जैसी खास क्षमताएं होती हैं. आइए जानें इसके बारे में...

Abhay Sharma | Jan 08, 2026, 07:53 PM IST

1.मूलांक 1 - नेतृत्व और पहल की क्षमता 

मूलांक 1 - नेतृत्व और पहल की क्षमता 
1

मूलांक 1 (1, 10, 19 या 28 तारीख जन्म तारीख) के जातकों में स्वाभाविक रूप से नेतृत्व करने की क्षमता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे लोग साहसी हैं, निर्णय लेने में माहिर हैं और किसी भी स्थिति में आगे बढ़कर रास्ता दिखाने का गुण रखते हैं. 
 

Advertisement

2.मूलांक 2 - संवेदनशीलता और कूटनीति की क्षमता

मूलांक 2 - संवेदनशीलता और कूटनीति की क्षमता
2

मूलांक 2 (2, 11, 20, या 29 तारीख जन्म तारीख) के जातक अत्यधिक संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण हैं. इन्हें लोगों के बीच सामंजस्य बिठाना अच्छे से आता है,  ऐसे लोग शांति स्थापित कर सकते हैं और बेहतरीन टीम प्लेयर साबित होते हैं. 

3.मूलांक 3- रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता

मूलांक 3- रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता
3

मूलांक 3 (जन्म 3, 12, 21, 30 तारीख) के जातकों में कल्पना शक्ति गजब की है. ऐसे लोग कला, संचार या लेखन के माध्यम से खुद को बेहतरीन ढंग से व्यक्त कर सकते हैं और दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं. 

4.मूलांक 4 -  स्थिरता और व्यवस्था की क्षमता 

मूलांक 4 -  स्थिरता और व्यवस्था की क्षमता 
4

मूलांक 4 (जन्म 4, 13, 22, 31 तारीख) के जातक व्यावहारिक, मेहनती और अनुशासित होते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे जातक अराजकता के बीच भी व्यवस्था बना सकते हैं, समस्याओं को सुलझाने में माहिर हैं और इनपर भरोसा किया जा सकता है. 

5.मूलांक 5 - अनुकूलनशीलता और परिवर्तन की क्षमता 

मूलांक 5 - अनुकूलनशीलता और परिवर्तन की क्षमता 
5

मूलांक 5 (जन्म 5, 14, या 23 तारीख) ऐसे जातक लचीले होते हैं और बदलाव से डरते नहीं हैं. ऐसे जातक नई स्थितियों में जल्दी ढल जाते हैं, रोमांच पसंद करते हैं और आपके पास कई तरह के कौशल होते हैं. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement