Advertisement

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को हरा पाना है मुश्किल, बस इस एक कमोजरी से खा जाते हैं मात

Numerology Or Mulank 2: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन से जुड़े कई अहम रहस्यों के बारे में बताता है. आज हम आपको उस मूलांक के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हरा पाना मुश्किल होता है. आइए जानते हैं इनके बारे में... 

Abhay Sharma | Feb 04, 2026, 08:13 PM IST

1.मूलांक 2 

मूलांक 2 
1

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मूलांक 2 के बारे में. अंक ज्योतिष के अनुसार, 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. ऐसे लोग कल्पनाशील, भावुक, दयालु और समझदार होते हैं. इस मूलांक के लोगों को अकेले रहना पसंद नहीं होता है, ये हमेशा आसपास रिश्ते, परिवार और दोस्तों का साथ चाहते हैं. 

Advertisement

2.इन्हें हरा पाना है मुश्किल

इन्हें हरा पाना है मुश्किल
2

स्वभाव से बहुत भावुक और समझदार होने का गुण उन्हें दूसरों की भावनाएं समझने और अच्छे रिश्ते बनाने में मदद करता है, ऐसे लोग मिलनसार होते हैं और टीम में रहकर काम करना इन्हें पसंद होता है. इनमें तालमेल बिठाने और साथ लेकर चलने की खास क्षमता होती है. इन्हें हरा पाना मुश्किल होता है. 

3.बिना वजह नहीं उठाते जोखिम

बिना वजह नहीं उठाते जोखिम
3

इनकी सबसे बड़ी ताकत यह होती है कि ये बदलाव को पसंद करते हैं, लेकिन बिना वजह जोखिम उठाना इन्हें अच्छा नहीं लगता. मूलांक 2 के लोग स्वभाव से काफी रोमांटिक होते हैं और रिश्तों में गहराई और सच्चाई चाहते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, ये दयालु, शांत और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं. 

4.मूलांक 2 वालों की कमजोरियां

मूलांक 2 वालों की कमजोरियां
4

मूलांक 2 वाले लोग जब किसी परेशानी में फंस जाते हैं, तो कई बार घबरा जाते हैं और बाहर निकलने के बजाय ज्यादा सोचने लगते हैं.  इन लोगों में आत्मविश्वास की कमी हो सकती है, जिससे वे छोटी-छोटी बातों पर भी तनाव में आ जाते हैं. इसी कारण ये कई बार मात खा जाते हैं 

5.ये बात भी हो सकती है नुकसानदेह

ये बात भी हो सकती है नुकसानदेह
5

ये लोग स्वभाव से बहुत संवेदनशील होते हैं, दूसरों की बातों या व्यवहार से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं. इसका असर इनके रिश्तों पर भी पड़ सकता है. कई बार ये दूसरों को खुश करने के लिए अपने आत्मसम्मान से समझौता कर लेते हैं, जो इनके लिए नुकसानदेह हो सकता है. 

 

6.मूलांक 2 के लिए शुभ

मूलांक 2 के लिए शुभ
6

मूलांक 2 के जातकों के लिए शुभ अंक: 1, 2, 3, 5 और 7 है, अशुभ अंक 8 है. इसके अलावा शुभ दिन सोमवार है और शुभ रंग सफेद और हल्का हरा है. इनका भी ध्यान रखें. 

डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement