Advertisement

Numerology: कॉन्फिडेंट और स्मार्ट होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, रिश्ते में चलता है इन्हीं का सिक्का

Numerology- Love or Relationship Traits: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्मतिथि उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता सकती है, कुछ खास तारीखों पर जन्मी लड़कियों में ऐसा आकर्षण और आत्मविश्वास होता है, जिसकी वजह से उनका पार्टनर उनकी बात आसानी से मान लेता है. आइए जानें इसके बारे में...

Abhay Sharma | Mar 15, 2026, 07:50 PM IST

1.खास जन्मतारीख वाली लड़कियां

खास जन्मतारीख वाली लड़कियां
1

अंक ज्योतिष के अनुसार इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां बुद्धिमान, समझदार और रिश्तों को संभालने में माहिर होती हैं. अपनी समझदारी और तेज दिमाग से वे हर स्थिति को अपने पक्ष में कर लेती हैं. आइए जानें वे कौन-सी लकी तारीखें हैं... 

Advertisement

2.मूलांक 1 (1, 10, 19 या 28 जन्मतारीख)

मूलांक 1 (1, 10, 19 या 28 जन्मतारीख)
2

मूलांक 1 यानी किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मी लड़कियों में लीडर बनने की गजब की ताकत होती है. ये स्वभाव से काफी मजबूत और अपनी मर्जी से जीने वाली होती हैं. इनका अंदाज दमदार होता है, पार्टनर इनकी बातों को कभी टाल नहीं पाता. प्यार बहुत करती हैं पर रिश्ते की चाबी हमेशा अपने हाथ में रखना पसंद करती हैं.

3.मूलांक 3 (3, 12, 21 या 30 जन्मतारीख)

मूलांक 3 (3, 12, 21 या 30 जन्मतारीख)
3

इसके अलावा मूलांक 3 वाली लड़कियां अपनी बातों के जादू से किसी का भी दिल जीत लेती हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार ये बहुत ही मिलनसार और तेज दिमाग की होती हैं, जिससे ये अपने पार्टनर पर अपना गहरा असर छोड़ देती हैं. ऐसी लड़कियां अपनी बात मनवाने में इतनी माहिर होती हैं कि पार्टनर को पता भी नहीं चलता और वह उनकी हर बात मान लेता है.

4.मूलांक 9 (9, 18 और 27 जन्मतारीख)

मूलांक 9 (9, 18 और 27 जन्मतारीख)
4

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 के स्वामी मंगल होते हैं, जो इन लड़कियों को निडर और बहादुर बनाते हैं. इन तारीखों को जन्मी लड़कियां जोश से भरी होती हैं और अपने पार्टनर पर अपना दबदबा बनाए रखती हैं. ये दिखने में जितनी कोमल होती हैं, इरादों की उतनी ही पक्की मानी जाती हैं. . इनका पार्टनर अक्सर इनके केयरिंग नेचर और समझदारी के कारण इनकी हर बात मान लेता है.

 

5.रिश्ते में चलता है इनका सिक्का

रिश्ते में चलता है इनका सिक्का
5

अंक ज्योतिष के अनुसार, इन लड़कियों में एक अलग ही जादू और आकर्षण होता है, जिसकी वजह से इनका पार्टनर इनकी हर बात खुशी-खुशी मान लेता है. यह लड़कियां अपनी बुद्धिमानी और तेज दिमाग से रिश्तों को चलाना बखूबी जानती हैं, हर काम अपनी मर्जी के हिसाब से करवा लेती हैं. इसलिए रिश्ते में इनका ही सिक्का चलता है.  

डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement