Advertisement

Numerology: भावुक, साफ दिल के होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, इन्हें हर्ट किया तो मुश्किल में पड़ जाएंगे आप

Highly Sensitive Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्मतिथि या मूलांक उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता सकती है, आज हम आपको कुछ ऐसी जन्मतिथि के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही भावुक, साफ दिल के होते हैं. इन्हें दुख देना आपके कर्म पर असर डाल सकता है.

Abhay Sharma | Apr 11, 2026, 07:14 PM IST

1.1, 2 और 7 जन्म तारीख

1, 2 और 7 जन्म तारीख
1

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 1 तारीख को जन्मे लोग अच्छे लीडर होते हैं, लेकिन दिल से बहुत संवेदनशील होते हैं. इन्हें दुख देना आपके कर्म पर असर डाल सकता है. वहीं 2 तारीख वाले लोग बहुत साफ दिल और नरम स्वभाव के होते हैं, माना जाता है इनका दर्द ब्रह्मांड तक पहुंचता है. इसके अलावा 7 तारीख वाले आध्यात्मिक और गहरे सोच वाले होते हैं और इनके आंसू कर्म से जुड़े माने जाते हैं.  (AI Image)

Advertisement

2.9, 11 और 16 जन्म तारीख 

9, 11 और 16 जन्म तारीख 
2

वहीं, अंक ज्योतिष के अनुसार, 9 तारीख वाले लोग हमेशा देने वाले और दूसरों के लिए जीने वाले होते हैं, इन्हें दिया गया दुख अक्सर वापस आता है. 11 तारीख वाले  खास (मास्टर नंबर) और बहुत इंट्यूटिव और ऊपर से सुरक्षित माने जाते हैं. इसके अलावा 16 तारीख को कर्मिक नंबर माना जाता है, ये पिछले जन्म के कर्मों और भावनात्मक सीख से जुड़ा होता है. (Ai image)

3.17, 18 और 20 जन्म तारीख

17, 18 और 20 जन्म तारीख
3

इसके अलावा 17 तारीख को जन्मे लोगों को शनि से जुड़ा, न्यायप्रिय और अनुशासित माना जाता है, इन्हें नुकसान पहुंचाना गलत परिणाम दे सकता है. 18 तारीख वाले लोग अंदर से मजबूत लेकिन भावनात्मक संघर्ष से भरे होते हैं और इनका रिएक्शन भी कर्म से जुड़ा होता है. वहीं 20 तारीख वाले लोग शांत, दयालु और समझदार होते हैं, इनकी भावनाएं ईश्वरीय संतुलन से जुड़ी मानी जाती हैं. (AI Image)

4.25, 27 और 29 जन्म तारीख

25, 27 और 29 जन्म तारीख
4

इसके अलावा 25 तारीख वाले लोग समझदार और आध्यात्मिक होते हैं, माना जाता है कि इन्हें नुकसान पहुंचाने का असर जल्दी दिख सकता है. वहीं 27 तारीख वाले लोग बहुत इंट्यूटिव और ऊपर से सुरक्षित माने जाते हैं. इसके अलावा 29 तारीख वाले लोग बहुत ज्यादा भावुक और कर्म से जुड़े होते हैं.  इनका दर्द अक्सर वापस महसूस होता है. (AI Image)

 

5.कर्मिक कनेक्शन 

कर्मिक कनेक्शन 
5

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ लोग अपनी भावनाओं और कर्मिक कनेक्शन की वजह से ज्यादा संवेदनशील होते हैं, इसलिए अपने व्यवहार में संवेदनशीलता और सम्मान बनाए रखना चाहिए, दूसरों के साथ जैसा व्यवहार करेंग, वैसा ही कहीं न कहीं लौटकर आता है. (AI Image)

Advertisement
Advertisement
Advertisement