धर्म
Gaurav Barar | May 17, 2026, 04:20 PM IST
1.व्यक्तित्व के बारे में बताता है अंकशास्त्र

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंकशास्त्र भी व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताता है. अंकशास्त्र में जन्मतिथि के जोड़ यानी मूलांक का विशेष महत्व है. अक्सर लोग शादी या रिलेशनशिप से पहले पार्टनर की खूबियों को परखना चाहते हैं. अंकशास्त्र के अनुसार, कुछ खास तारीखों पर जन्मी लड़कियां स्वभाव से इतनी केयरिंग और वफादार होती हैं कि उन्हें परफेक्ट लाइफ पार्टनर माना जाता है
2.मूलांक 3 (यानी 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मीं)

मूलांक 3 का स्वामी बृहस्पति (गुरु) है. गुरु ज्ञान और अनुशासन का प्रतीक है. इस तारीख को जन्मी लड़कियां काफी बुद्धिमान और सुलझी हुई होती हैं. ये लड़कियां न केवल एक अच्छी पत्नी, बल्कि एक बेहतरीन गाइड भी साबित होती हैं.
3.पार्टनर को देती हैं सही सलाह!

मुश्किल वक्त में ये अपने पार्टनर को सही सलाह देकर संकट से बाहर निकालती हैं. इनका व्यक्तित्व काफी सकारात्मक होता है, जिससे घर का माहौल हमेशा खुशनुमा बना रहता है.
4.मूलांक 9 (यानी 9, 18 या 27 तारीख को जन्मीं)

मूलांक 9 का स्वामी मंगल है. मंगल उत्साह और ऊर्जा का संचार करता है. इस तारीख को जन्मी लड़कियां साहसी और स्पष्टवादी होती हैं. ये अपने पार्टनर का हर कदम पर साथ देती हैं.
5.इनका प्यार होता है निस्वार्थ!

चाहे आर्थिक तंगी हो या सामाजिक चुनौतियां, ये ढाल बनकर खड़ी रहती हैं. इनका प्यार निस्वार्थ होता है. हालांकि ये थोड़ी गुस्सैल हो सकती हैं, लेकिन इनका दिल साफ होता है और ये अपने परिवार की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं.
6.मूलांक 2 (यानी 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मीं)

अंकशास्त्र में मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा होता है. चंद्रमा को मन और शीतलता का कारक माना जाता है. इस तारीख को जन्मी लड़कियां स्वभाव से बेहद भावुक, शांत और प्रेम करने वाली होती हैं.
7.इनका स्वभाव एडजस्ट करने वाला

ये अपने पार्टनर की भावनाओं को बिना कहे समझ लेती हैं. इनका स्वभाव एडजस्ट करने वाला होता है, जिससे घर में कलह कम होती है. ये अपने ससुराल और पति के प्रति पूरी तरह समर्पित होती हैं और परिवार को जोड़कर रखने में माहिर होती हैं.
8.डिस्क्लेमर:

यह जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जनरुचि की जानकारी देना है. कृपया किसी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए डीएनए हिंदी उत्तरदायी नहीं है.