Advertisement

Numerology: इस तारीख में जन्मी लड़कियां पिता के लिए होती हैं लकी, इनके जन्म के साथ बदल जाते हैं घर के हालात

हिंदू धर्म में वैदिक ज्योतिष के साथ ही अंक शास्त्र का बड़ा महत्व है. अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तारीख देखकर उसके व्यक्तित्व, स्वभाव से लेकर भविष्य तक का पता लगाया जा सकता है.कई तारीखें ऐसी हैं, जिनमें जन्मी बेटियां पिता के लकी होती है. अंक शास्त्र में जानते हैं इनका मूलांक और स्वभाव...

Nitin Sharma | Jul 10, 2025, 04:28 PM IST

1.मूलांक 1 से लेकर 9 तक

मूलांक 1 से लेकर 9 तक
1

किसी भी जन्मतिथि का मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है. हर मूलांक की अपनी एक अलग खासियत होती है. इनके अलग ग्रह स्वामी होते हैं, जिसका प्रभाव जन्म तारीख में जन्मे लोगों पर पड़ता है.

Advertisement

2.मूलांक 2

मूलांक 2
2

इन्हीं में मूलांक 2 की बात करें तो यह किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोगों का होता है. इसमें जन्मी लड़कियां पिता की लाड़ली और उनके लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं.

3.पिता के लिए होती हैं लकी

पिता के लिए होती हैं लकी
3

वैसे तो घर में बेटी का आना मां लक्ष्मी की कृपा को दर्शाता है, लेकिन अंक ज्योतिष की मानें तो जहां कुछ लड़कियां अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं तो वहीं कुछ लड़कियां पिता के लिए बेहद लकी होती है. इनमें मूलांक 2 की लड़कियां शामिल हैं.

4.पैदा होने के साथ बदल जाता है घर का माहौल

पैदा होने के साथ बदल जाता है घर का माहौल
4

किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मी लड़कियों का मूलांक 2 होता है. इनके जन्म से ही घर माहौल बदल जाता है, जहां एक तरफ पिता की तरक्की होती है. वहीं घर में सुख समृद्धि की बढ़ोतरी होती है. 

5.किस्मत की होती हैं धनी 

किस्मत की होती हैं धनी 
5

मूलांक 2 की लड़कियां सामान्य के मुकाबले काफी भाग्यशाली होती हैं. ये​ पढ़ाई लिखाई के साथ ही काफी मेहनती होती है, जिस भी काम में हाथ डालती हैं. उसमें सफलता प्राप्त करती हैं. इनका जीवन के प्रति दृष्टिकोण अलग और सकारात्मक होता है.

6.जीवन में कभी नहीं होती पैसों की कमी

जीवन में कभी नहीं होती पैसों की कमी
6

मूलांक 2 की लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है. इन्हें जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती. इनका जीवन में ऐशो आराम के साथ कटता है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement