धर्म
Abhay Sharma | Dec 15, 2025, 02:25 PM IST
1.मूलांक 5

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता हो उनका मूलांक 5 होता है. ऐसे जातक मूडी किस्म के होते हैं और इनका स्वभाव इतना बदलता रहता है कि उन्हें समझ पाना आसान नहीं होता है. इनके साथ कभी लगता है सब कुछ ठीक है, अगले ही पल ये पूरी तरह से अलग मूड में आ जाते हैं.
2.बुध ग्रह का प्रभाव

इस मूलांक के जातकों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है, इसलिए ये बुद्धिमान और तेज दिमाग वाले होते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे जातक न सिर्फ अपने काम में जल्दी निर्णय लेते हैं, बल्कि नई चीजें सीखने और एक्सप्लोर करने में भी हमेशा आगे रहते हैं. न ही इस मूलांक के जातकों के पास ऊर्जा की कोई कमी होती है.
3.चुनौती को बिना डरे स्वीकार करने वाले

इस मूलांक के जातक मेहनत, साहस और जिज्ञासा इनके जीवन का हिस्सा होती है. इसलिए ये हर चुनौती को बिना डरे स्वीकार कर लेते हैं और उसे पार करने का रास्ता ढूंढ लेते हैं. लेकिन, कई बार इनका मूडी स्वभाव इनके चारों ओर मौजूद लोगों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण बन जाता है. दोस्त- परिवार के लोग अक्सर इनके मूड को समझने में उलझ जाते हैं. हालांकि, इनके स्वभाव-ऊर्जा को समझ लें तो इनके साथ समय बिताना काफी मजेदार और रोमांचक हो सकता है.
4.नए दोस्त बनाने में माहिर

मूलांक 5 वाले लोग सामाजिक रूप से बहुत एक्टिव होते हैं और नए दोस्त बनाने में माहिर होते हैं. इस मूलांक के जातक लोगों से जल्दी घुल-मिल जाते हैं. ये मल्टीटास्किंग होते हैं और जीवन के हर अनुभव को सीखने का मौका मानते हैं.
5.घूमने-फिरने के शौकीन

इस मूलांक के जातकों को घूमने-फिरने, नई जगहों की सैर करने और नए अनुभव लेने में बेहद मजा आता है. इतना ही नहीं एक ही जगह लंबे समय तक टिक पाना इनके लिए मुश्किल होता है. इसलिए ये अक्सर ट्रिप्स और शॉर्ट-ट्रैवल का प्लान जल्दी-जल्दी बनाते रहते हैं. इनपुट---आईएएनएस