Advertisement

इन दो राशियों से पंगा लेने वाले दुश्मन खुद ही बर्बाद हो जाते हैं, इनके बिना कुछ किए शत्रु की बज जाती है बैंड

Which two zodiac signs are close to God: अगर आपके आसपास या दोस्तों में ये दो राशि वाले लोग हैं तो कभी भी उनसे मतभेद-मनभेद या दुश्मनी मत करिएगा, क्योंकि इन 2 राशियों का साथ भगवान तक देते हैं अगर वो सच्चे और सच की राह पर होते हैं तो.

ऋतु सिंह | Jul 13, 2025, 10:02 AM IST

1.दुश्मनों को बर्बाद करने के लिए दो राशियों को कुछ नहीं करना होता है

दुश्मनों को बर्बाद करने के लिए दो राशियों को कुछ नहीं करना होता है
1

आज आपको उन दो राशियों के बारे में बताएंगे जिनके दुश्मनों को बर्बाद करने के लिए इन्हें खुद कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती. ये लोग कभी सामने से लड़ाई नहीं करते, ना बहस करते हैं, और ना ही बदला लेने के लिए कुछ खास कदम उठाते हैं. लेकिन इनकी कुंडली में ग्रहों की ऐसी प्लेसमेंट होती है, जो स्वाभाविक रूप से इनके शत्रुओं का विनाश करवा देती है.
 

Advertisement

2.इन राशियों के जातकों में एक गहरी आध्यात्मिक शक्ति होती है

इन राशियों के जातकों में एक गहरी आध्यात्मिक शक्ति होती है
2

इन राशियों के जातकों में एक गहरी आध्यात्मिक शक्ति और कुदरती सुरक्षा कवच होता है. जब भी कोई इनके खिलाफ चाल चलता है या इन्हें नुकसान पहुँचाने की कोशिश करता है, समय खुद उनके खिलाफ हो जाता है. शनि, राहु और गुरु की विशेष स्थितियां इनके जीवन में इस रहस्यमय सुरक्षा को और भी मजबूत बना देती हैं.
 

3.ये हैं वो राशियां जिनको मिलती है ईश्वरीय मदद

ये हैं वो राशियां जिनको मिलती है ईश्वरीय मदद
3

ये दो राशियां है वृश्चिक और मिथुन, इन दोनों ही राशियों के ग्रह और नक्षत्र भी तगड़े होते हैं और इनका आत्मबल भी. साथ ही इन दोनों ही राशियों की प्रकृति शांतिप्रिय होती हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें छेड़े तो ये भड़क जाती हैं और कई बार इनको अपने दुश्मनों या जलने वालों को कुछ करने की जरूरत ही नहीं होती हैं. जब भी इनकी आत्मा को कोई तड़पाता है तो इनके ईष्ट देव या ग्रह स्वामी खुद ही इनके दुश्मनों को बर्बाद कर देते हैं,

4.दोनों राशियों का का ये ग्रह होता है मजबूत

दोनों राशियों का का ये ग्रह होता है मजबूत
4

वृश्चिक और मिथुन का मंगल बहुत ही स्ट्रॉन्ग होता है और दोनों के लिए ये ग्रह किसी वरदान से कम नहीं होता है.

5.और अगर मंगल हुआ स्ट्रॉन्ग तो...

और अगर मंगल हुआ स्ट्रॉन्ग तो...
5

मंगल के आठवें ग्रह की राशि वृश्चिक और तीसरे ग्रह की राशि मिथुन है. और अगर इनका मंगल भी स्ट्रॉग हुआ तो समझ लें आप इनसे केवल दोस्ती कर के ही सुखी रह सकते हैं. दुश्मनी की तो ग्रह आपको कहीं का नहीं छोड़ेगा.

6.ये दो राशियां लोगों के साथ कभी पहले दुश्मनी नहीं करतीं

ये दो राशियां लोगों के साथ कभी पहले दुश्मनी नहीं करतीं
6

ये दो राशियां लोगों के साथ कभी पहले दुश्मनी नहीं करतीं लेकिन अगर दुश्मनी हो जाए तो इन्हें कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती. ये जो सोचेंगे जैसा सोचेंगे वैसा ही इनके दुश्मनों के साथ होता जाएगा.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं के साथ ग्रह-नक्षत्रों की गणना पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement