Advertisement

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर अर्पित करें ये 6 चीज, महादेव की होगी पूरी कृपा

सावन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी त्योहार माना गया है. इस दिन महादेव के साथ ही नाग देवता की पूजा का विधान है. इस साल पंचमी 29 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी. नाग पंचमी के दिन नाग देवता और शिवलिंग से सुख समृद्धि से प्राप्ति होती है.

Nitin Sharma | Jul 17, 2025, 10:02 AM IST

1.नाग पंचमी पर अर्पित करें जल

नाग पंचमी पर अर्पित करें जल
1

नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से जीवन में आने वाली सभी विघ्न और बाधाएं दूर हो जाती हैं.

Advertisement

2.नाग पंचमी पर चढ़ाएं कच्चा दूध

नाग पंचमी पर चढ़ाएं कच्चा दूध
2

नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति को भय से मुक्ति मिलती हे. इसके अलावा सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होती है. शिवलिंग पर दूध अर्पित करने के साथ ही ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें.

3.नाग पंचमी पर चढ़ाएं शहद 

नाग पंचमी पर चढ़ाएं शहद 
3

नाग पंचमी पर शिवलिंग पर व्यक्ति को शहद चढ़ाना चाहिए. इससे व्यक्ति को धन धान्य की प्राप्ति होती है. व्यक्ति निरोगी रहता है.

4.नाग पंचमी पर अर्पित करें बेलपत्र

नाग पंचमी पर अर्पित करें बेलपत्र
4

भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय हैं. नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

5.नाग पंचमी पर चढ़ाएं धतूरा 

नाग पंचमी पर चढ़ाएं धतूरा 
5

भगवान शिव को धतूरा बहुत ही प्रिय है. नाग पंचमी पर शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. इससे व्यक्ति को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है.

6.नाग पंचमी पर चढ़ाएं चंदन

नाग पंचमी पर चढ़ाएं चंदन
6

नाग पंचमी पर भगवान शिव को चंदन से त्रिपुंड लगाना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से देवों के देव महादेव की असीम कृपा प्राप्त होती है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement