धर्म
Abhay Sharma | Jul 17, 2025, 12:20 PM IST
1.अंकज्योतिष के आधार पर मोबाइल नंबर

अंकज्योतिष के आधार पर मोबाइल नंबर चुनना न केवल संचार को सफल बनाता है बल्कि अनेकों लाभकारी अवसर भी प्रदान करा सकता है. ऐसे में सही नंबर पैटर्न का मोबाइल नंबर रखने से जीवन और कार्य में जरूरी सुधार देखने को मिल सकता है.
2.कैसे कैलकुलेट करें लकी मोबाइल नंबर?

इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर के सभी अंकों को एक साथ जोड़ें, जब तक की आपको एक संख्या न प्राप्त हो जाए. इस प्राप्त होने वाला नंबर आपके मूलांक से मेल खाता है तो यह लकी नंबर होगा.
3.1 से 9 तक अंक मिलने तक जोड़ें

यानी मोबाइल नंबर जोड़ने के बाद दो अंक की संख्या मिले तो उन अंकों को फिर से जोड़ें, जब तक 1 और 9 के बीच एक अंक न मिल जाए. फिर अपना मूलांक निकालें...
4.कैसे करें अपना मूलांक कैलकुलेट

इसके लिए जन्मतिथि के अंकों को जोड़ें, जैसे आपकी जन्मतिथि किसी भी महीने के 14 तारीख है तो इसे 1+4 करें, आपका मूलांक 5 होगा. आमतौर पर मूलांक की गणना इसी तरह होती है.
5.लकी मोबाइल नंबर

इसके बाद अपने मोबाइल नंबर के अंक और अपने मूलांक की तुलना करें और अगर नंबर मेल खाता है तो अंकज्योतिष के अनुसार आपका मोबाइल नंबर आपके लिए शुभ हो सकता है.
6.समझें पूरा कैलकुलेशन

मान लीजिए आपका मोबाइल नंबर है 1234567891 अब आपको इन अंकों का योग निकालना है. इन संख्याओं को आपस में जोड़ना है. जैसे 1+2+3+4+5+6+7+8+9+1= 46.
7.46 को फिर से जोड़ कर निकालें एकल नंबर

फिर 46 को जोड़ें 4+6=10, और फिर फिर जोड़ों 1+0=1. आपको आखिर तक जोड़ना है, जब तक 1 से 9 तक अंक ना प्राप्त हो जाए. यही एकल नंबर आपका भाग्य बताएगा...
8.अंक ज्योतिष में कुछ शुभ और अशुभ अंक कौन से हैं

बता दें कि अंक ज्योतिष में 1, 3, 5, 7, 9 को शुभ अंक माना जाता है, वहीं अशुभ अंक 2, 4, 6, 8 को माना जाता है. परेशानियों से बचने के लिए अपने मोबाइल नंबर को 4 या 8 से समाप्त करने से बचना चाहिए.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और अंक ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से