धर्म
Abhay Sharma | Dec 16, 2025, 07:54 PM IST
1.मूलांक में क्या होता है असर

आमतौर पर मूलांक निकालने के लिए डबल डिजीट नंबरों को जोड़कर सिंगल डिजिट में बदला जाता है. लेकिन, जब नंबर 11, 22 और 33 आता है तो इसे जोड़कर घटाया नहीं जाता है. बता दें कि इसमें 33 लाइफ पाथ नंबर है, जो जन्म तारीख, तिथि और वर्ष को जोड़कर निकाला जाता है. जैसे 13 नवंबर 1998 (1+3+1+1+1+9+9+8=33). यही वजह है कि इन्हें बाकी नंबरों से अलग देखा जाता है और ये कहलाते हैं मास्टर नंबर. अगर आपकी जन्म तारीख 11 या फिर 22 है तो इसे सिंगल डिजिट में नहीं बदलना है, वहीं 33 लाइफ पथ नंबर आता है तो इसे भी सिंगल डिजिट में नहीं बदला जाता है.
2.मास्टर नंबर

अंक ज्योतिष में इन 3 नंबरों को मास्टर नंबर कहते हैं, इनमें आध्यात्मिक सोच, ऊंची समझ और बड़ी जिम्मेदारी की झलक मिलती है. इन नंबरों में जन्म लेने वाले केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि समाज और दुनिया के लिए भी कुछ खास करने आते हैं. इनके अंदर गहरी सोच, तेज समझ और दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता झलकती है.
3.संघर्ष भरा जीवन

इस नंबर वाले जातकों को शुरुआत में जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं. कई बार इन्हें खुद पर ही शक होता है. पर वक्त के साथ ये अपनी असली ताकत पहचान लेते हैं. इसके अलावा 11, 22 और 33 नंबरों को ब्रह्मा, विष्णु और महेश की ऊर्जा से जोड़ा जाता है. इसलिए इन नंबरों में जन्मे लोग सृजन, संतुलन और बदलाव की शक्ति रखते हैं.
4.संघर्ष के बाद होता है दमदार कमबैक

अंक ज्योतिष के अनुसार, मास्टर नंबर वाले लोगों का जीवन आसान नहीं होता है और इन्हें जल्दी सफलता भी नहीं मिलती. शुरुआत में हालात इन्हें तोड़ने की कोशिश करते हैं पर यही मुश्किलें इन्हें मजबूत बनाती हैं. हालांकि एक समय के बाद इनका दमदार कमबैक होता है, फिर लोग इनसे प्रेरणा लेने लगते हैं. ऐसे जातक अपने अनुभव से दूसरों को रास्ता दिखाने की काबिलियत रखते हैं.
5.दूसरों के जीवन को देते हैं दिशा

अंक ज्योतिष के अनुसार, इन नंबर के जातक किसी न किसी रूप में दूसरों के जीवन को दिशा देने का काम करते हैं. कई बार ये टीचर, गाइड, लीडर या समाज सुधारक के रूप में दिखते हैं. माना जाता है कि इन नंबरों की एनर्जी बाकी अंकों से कहीं ज्यादा तेज और असरदार होती है.
डिसक्लेमर- यह खबर सामान्य अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए अंक ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से