Advertisement

Mahalakshmi Rajyog 2026: मकर संक्रांति के बाद बना रहा महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों के जीवन में खुलेंगे तरक्की के रास्ते

साल 2026 में जनवरी में मकर संक्रांति के बाद कई ग्रहों में बड़ा फेरबदल होगा. इस दौरान कई बड़े ग्रहों का गोचर होगा. ग्रहों का यह गोचर राजयोग बनाएंगे. ग्रहों की यह बदलती चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. इनमें कुछ के लिए अशुभ तो कई पर शुभ प्रभाव पड़ेगा.

नितिन शर्मा | Jan 14, 2026, 01:01 PM IST

1.मंगल और चंद्रमा मिलकर बनाएंगे राजयोग

मंगल और चंद्रमा मिलकर बनाएंगे राजयोग
1

पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति के ठीक अगले दिन यानी 16 जनवरी 2026 को साहस और ऊर्जा के कारक मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 18 जनवरी को चंद्रमा भी मकर राशि में पहुंच जाएंगे. यहां मंगल और चंद्रमा ग्रह मिलकर महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे.

Advertisement

2.इन राशियों के लिए होगा शुभ

इन राशियों के लिए होगा शुभ
2

महालक्ष्मी राजयोग कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इनके जीवन में  सुख शांति और समृद्धि का वास होगा. नौकरी और इनकम में बढ़ोतरी होगी, जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

3.मेष राशि

मेष राशि
3

महालक्ष्मी राजयोग का लाभ मेष राशि के जातकों को मिल सकता है. इस राजयोग का प्रभाव इनके करियर से लेकर व्यापार तक पर पड़ सकता है. इन्हें इसके शुभ संकेत मिलेंगे. यह मेष राशि वालों की कुंडली के कर्म भाव में बन रहा है, जिससे कार्यक्षेत्र में अच्छे मौके मिल सकते हैं. नौकरी की तलाश पूरी होगी. व्यापार से जुड़े लोगों को इस समय बड़ा मुनाफा हो सकता है. कोई नया बिजनेस करने का प्लान कर रहे हैं तो यह बेहद शुभ हो सकता है.

4.धनु राशि

धनु राशि
4

धनु राशि के लिए महालक्ष्मी राजयोग आर्थिक स्थिति पर शुभ प्रभाव डालेगा. यह योग आपकी कुंडली में धन और वाणी से जुड़े क्षेत्र में बन रहा है. इससे धन मिलने के योग बन रहे हैं. इस समय रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इसके साथ ही इनकम के सोर्स बढ़ेंगे. कामकाज में तेजी आएगी और लंबे समय से अटके हुए काम अपने आप शुरू हो जाएंगे.

5.कन्या राशि 

कन्या राशि 
5

कन्या राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग शुभ फलों की प्राप्ति करा सकता है. यह महालक्ष्मी योग कन्या वालों की कुंडली के पांचवें भाव में स्थित होगा. ऐसे में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी और रिश्तों में बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा.  आपको पढ़ाई में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. 

 

डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement