धर्म
Nitin Sharma | Jun 02, 2026, 06:01 PM IST
1.रत्नों का प्रभाव

रत्नों का प्रभाव न सिर्फ व्यक्ति के भाग्य पर पड़ता है. यह अशुभ ग्रहों की बुरी शक्तियों को दूर कर अच्छी एनर्जी प्रदान करता है. कमजोर ग्रहों को शक्ति देता है, जिससे व्यक्ति के बिगड़ते काम बनने लगते हैं. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है, जीवन की राह आसान हो जाती है. आइए राशि के अनुसार, किस व्यक्ति को कौन सा रत्न धारण करना चाहिए. उससे क्या लाभ होते हैं...
(Credit Image AI)
2.मेष और वृषभ राशि वाले धारण करें ये रत्न

ज्योतिष की मानें कोई भी रत्न को धारण करने से पूर्व किसी अच्छे ज्योतिष की सलाह लें. उन्हें अपनी कुंडली दिखाये. इसी बाद नियम और प्रक्रिया का पालन कर रत्न को धारण करें. रत्न शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों को मूंगा रत्न अंगूठी के लॉकेट के रूप में धारण करना चाहिए. यह रत्न साहस, ऊर्जा और फैसले लेने की क्षमता को बढ़ाता है. वहीं वृषभ राशि के लोगों हीरा या फिर ओपल रत्न धारण करना शुभ होता है. यह रत्न आकर्षण, सुख-सुविधाओं और आर्थिक स्थिरता में वृद्धि का प्रतिक माना जाता है. यह शुक्र ग्रह को मजबूत करता है. इससे जीवन में लग्जरी आती है.
(Credit Image AI)
3.मिथुन और कर्क राशि

सभी 12 राशियों में तीसरे स्थान पर आने वाली मिथुन राशि के जातकों को पन्ना धारण करना बेहद शुभ होता है. यह बुद्धि, बातचीत की कला और एकाग्रता को प्रभावशाली बनाता है. वहीं कर्क राशि के जातकों को मोती धारण करना शुभ होता है. मानसिक रूप से शांति प्रदान करने के साथ ही भावनात्मक रूप से मजबूती देता है.
(Credit Image AI)
4.सिंह और कन्या राशि

सिंह राशि के जातकों को माणिक्य यानी रूबी रत्न धारण करना शुभ होता है. यह लीडरशिप क्वॉलिटी को बूस्ट करता है. आत्मविश्वास को बढ़ाता है. व्यक्ति की कमजोरियों को दूर करता है. वहीं कन्या राशि के जातकों के लिए पन्न रत्न धारण करना शुभ होता है. x
(Credit Image AI)
5.तुला और वृश्चिक

तुला राशि के जातकों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. इस राशि के लोगों को हीरा धारण करना बेहद शुभ होता है. इनके जीवन में ऐश्वर्य और सुख समृद्धि आती है. वहीं वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मूंगा धारण करना शुभ होता है. इससे लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है. कुंडली में राजयोग स्थापित होता है.
(Credit Image AI)
6.धनु और मीन राशि

धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रहों के गुरु बृहस्पति हैं. इस राशि के जातकों को पीला पुखराज, टोपाज धारण करना चाहिए. यह कुंडली में स्वामी ग्रह बृहस्पति को मजबूत करने के साथ ही ज्ञान, भाग्य को बूस्ट करता है. तरक्की के रास्ते खोलता है और धन को आकर्षित करता है.
(Credit Image AI)
7.मकर और कुंभ राशि

मकर और कुंभ राशि के जातकों के स्वामी ग्रह शनि है. इन दोनों ही राशि के लोगों को नीलम रत्न धारण करना चाहिए. यह रत्न सबसे शक्तिशाली रत्न माना जाता है. यह न सिर्फ व्यक्ति के जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करता है. ग्रहों को शुभ स्थिति में लाकर जीवन में न्याय, सफलता और भाग्य का साथ दिलाता है. व्यक्ति को अमीर बना देता है.
(Credit Image AI)
डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से