धर्म
ऋतु सिंह | Jul 06, 2025, 06:25 AM IST
1.राहु से जुड़ा होता है ये नंबर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यहां हम जिस मूलांक की बात कर रहे हैं वह है 4 और इस मूलांक का स्वामी ग्रह राहु है. इसके अनुसार किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है.
2.बेहद भरोसेमंद होते हैं ये लोग

मूलांक 4 को जन्मे लोग होते हैं बेहद भरोसेमंद होते हैं. इनके जीवन का एक टैग लाइन होता है 'प्राण जाए पर वचन न जाए'. 'इस' जन्म तारीख के लोग एक बार जो कमिटमेंट कर देते हैं उसे पूरा कर के ही मानते हैं
3.मूलाकं चार

जैसा कि ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राशियों के अनुसार हम किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जानते हैं. इसी तरह अंक शास्त्र के अनुसार भी जन्म तिथि से व्यक्ति का स्वभाव पता चलता है. उस व्यक्ति का सही स्वभाव, व्यक्तित्व के साथ-साथ पसंद का भी पता चलता है. इसी के अनुसार आज हम मूलांक 4 के बारे में जानने जा रहे है .
4.मूलांक अंक 4 की प्रकृति क्या है?

कहा जाता है कि इस तिथि को जन्मे लोग बहुत ही वफादार और मेहनती होते हैं. ये लोग अपनी पूरी जिंदगी कड़ी मेहनत और कष्टों के साथ जीते हैं. साथ ही, कहा जाता है कि इस तिथि को जन्मे लोग अनुशासित तरीके से रहना पसंद करते हैं. साथ ही, ये लोग हर चीज को उसी जगह रखना पसंद करते हैं, जहां उसका स्थान है. साथ ही, इस तिथि को जन्मे लोगों का स्वभाव बहुत ही शांत और स्थिर होता है. वे जानते हैं कि अपने सामने आने वाली परिस्थितियों से कैसे निपटना है.
5.वफादारी इनके जैसी किसी की नहीं

इस तिथि को जन्मे लोग अपने वादे निभाने में बहुत माहिर होते हैं. रहस्य रखने में इनके जैसा कोई नहीं होता. साथ ही, इन लोगों की एक अच्छी आदत यह भी है कि ये बात करने से ज़्यादा सुनते हैं और अपने कामों से दूसरों का भरोसा जीतते हैं. आजकल ऐसे लोग बहुत कम मिलते हैं. इसलिए, अगर आपके कोई दोस्त इस तिथि को जन्मे हैं, तो उनका सम्मान करें.
6.जिम्मेदार होते हैं ये लोग

इस तिथि को जन्मे लोग अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग होते हैं. इस संबंध में वे बहुत मेहनत करते हैं. साथ ही वे अपने परिवार को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं. वे दूसरों की तरह समय बिताना पसंद नहीं करते. इसके बजाय वे उस समय को अपने शारीरिक स्वास्थ्य के लिए समर्पित करना पसंद करते हैं.
7.इमोशनल बहुत होते हैं

मूलांक चार वालों की कमी कहें तो इनका ओवर सेंसेटिव होना होता है. ये बहुत ज्यादा इमोशनल होते हैं. यही कारण है कि ये ओवर थिंकर हो जाते हैं और समय से के साथ खुद को अपने आप में समेटने लगते हैं क्योंकि लाइफ में इनको धोखे खूब मिलते हैं जिससे ये इतने दुखी होते हैं कि वे लोगों से दूरी बनाने लगते हैं. इनके दोस्त भी गिनती के होते हैं. ये अकेले रहना, खुद में रहना और घूमना पसंद करते हैं
8.इन्हें धोखा दिया तो...

अगर इन्हें धोखा दिया तो समझ लें आपका खेल खत्म क्योंकि उन चीजों को कभी नहीं भूलते जो इनको कष्ट देती हैं. खासकर झूठ और धोखा देने वालों को ये अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं और इनसे सालों बाद भी बदला लेकर ही रहते हैं. इनके अंदर बदले की भावना और गुस्सा भी खूब होता है. तो इन राशि से दोस्ती आपने की तो आपको इससे अच्छा दोस्त नहीं मिलेगा और दुश्मनी की तो इस जैसा दुश्मन भी नहीं मिलेगा.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.