Advertisement

Hariyali Teej 2025: 26 या 27 जुलाई, हरियाली तीज कब है? जानें सही डेट, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Hariyali Teej 2025 Date: हरियाली तीज का पावन पर्व  भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है, यह खास व्रत महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती हैं. आइए जानते हैं जुलाई में कब है हरियाली तीज, साथ ही जानेंगे पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.... 

Abhay Sharma | Jul 10, 2025, 09:23 PM IST

1.कब है हरियाली तीज? 

कब है हरियाली तीज? 
1

पंचांग के अनुसार हरियाली तीज सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. बता दें कि इस सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई को रात 10 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 27 जुलाई को रात 10 बजकर 43 मिनट पर होगा. 

Advertisement

2.इस दिन मनाई जाएगी हरियाली तीज

इस दिन मनाई जाएगी हरियाली तीज
2

ऐसे में पंचांग को देखते हुए उदयातिथि के अनुसार इस साल हरियाली तीज का व्रत 27 जुलाई 2025 (Hariyali Teej Shubh Muhurat ) को रखा जाएगा. बता दें सूर्योदय काल में 27 तारीख पड़ रही है, इसलिए हरियाली तीज का व्रत इस बार 27 जुलाई दिन रविवार को रखा जाएगा.  इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह: 5:30 बजे से 9:00 बजे तक रहेगा. 

3.पूजा विधि

पूजा विधि
3

इस दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और फिर मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा बनाएं या मूर्तिया रखें. इसके बाद उन्हें रोली, चावल, फूल, बेलपत्र, धूप, दीप आदि से विधिपूर्वक पूजन करें. हरियाली तीज के दिन सुहाग की सामग्री जैसे चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, सिंदूर आदि माता पार्वती को अर्पित करना चाहिए. 

4.सुने कथा

सुने कथा
4

पूजा के बाद व्रत कथा सुनें या पढ़ें, बता दें कि यह कथा देवी पार्वती के तप और शिव विवाह की है. इसके बाद दिन भर निराहार व्रत रखें और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण करें. कहा जाता है कि इस दिन देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था. इसलिए पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ महिलाएं ये व्रत रखती हैं. 

5.क्या है हरियाली तीज का सांस्कृतिक महत्व

क्या है हरियाली तीज का सांस्कृतिक महत्व
5

हरियाली तीज न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जाता है, सावन का महीना हरियाली, प्रेम और उत्सव का प्रतीक है और इस दिन महिलाएं झूले झूलती हैं, लोकगीत गाती हैं और पारंपरिक पोशाक पहनती हैं. इस दिन कई जगहों पर मेला लगता है. 

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement