Advertisement

आपकी हथेलियों में भी है त्रिभुज का साइन तो बनते हैं शुभ अशुभ योग, जानें धन लाभ से लेकर जीवन में पड़ते हैं कैसे प्रभाव

हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेलियों में मौजूद उल्टी सीधी लाइन और निशान को देखाकर उसके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का पता लगाया जा सकता है. ये आड़ी तिरछी रेखाएं व्यक्ति की आयु से लेकर उसके धन दौलत और स्वास्थ्य के विषय में बताती है.

Nitin Sharma | Jul 14, 2025, 12:14 PM IST

1.त्रिभुज का साइन

त्रिभुज का साइन
1

यहां आज हम बात कर रहे हैं हथेलियों के बीच मौजूद त्रिभुज साइन के बारे में, जो 3 रेखाओं से मिलकर बना होता है. इसका स्थान से लेकर साइज तक बताता है कि व्यक्ति को जीवन में क्या क्या मिलेगा और उसे क्या भोगना पड़ सकता है. कई बार जातक को भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं इससे मिलने वाले संकेत क्या हैं.

Advertisement

2.त्रिभुज के अंदर क्रॉस का निशान

त्रिभुज के अंदर क्रॉस का निशान
2

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी हथेली में त्रिभुज के आकार का साइन है, लेकिन इसके अंदर क्रॉस का निशान बना हुआ है तो यह शुभ नहीं बल्कि अशुभ संकेत देता है. इससे व्यक्ति को जीवन में दुख का सामना करना पड़ता है. आंखों से जुड़ी बीमारी झेलनी पड़ सकती है. इसके अलावा सफलता पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

3.इस तरह के त्रिभुज से मिलती है सफलता

इस तरह के त्रिभुज से मिलती है सफलता
3

अगर आपकी हथेली के बीच बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान बना हुआ है तो समझ लें कि ऐसे लोगों के सफलता मिलना तय है. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग वैज्ञानिक या बड़े कारोबारी बनते हैं. वहीं हथेली में मौजूद त्रिभुज का चिन्ह दूषित होतो इन लोगों को संपत्ति का नुकसान होने का खतरा रहता था. स्वास्थ्य रेखा पर त्रिभुज सेहत के लिए है फायदेमंद होता है. 

4.गंभीर बीमारियों से रहते हैं दूर 

गंभीर बीमारियों से रहते हैं दूर 
4

जिन लोगों लाइफ लाइन पर त्रिभुन का साइन बना रहता है. ऐसे लोगों की उम्र लंबी होती है. इसके साथ ही जिन लोगों की हथेली में शनि पर्वत पर यह त्रिभुन साइन होता है. ऐसे लोग तंत्र-मंत्र के ज्ञाता होते हैं.

5.Disclaimer

Disclaimer
5

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और अंक ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement