धर्म
ऋतु सिंह | Apr 21, 2026, 09:04 AM IST
1.हर मूलांक का गुस्से में एक खास तरह से रिएक्ट करता है

गुस्से में कौन सा मूलांक कैसे करता है रिएक्ट? इसका जवाब अंक ज्योतिष देता है, क्योंकि आपका मूलांक और उससे जुड़े ग्रह बड़ा रोल आपकी सोच, विचार पर निभाता है. अगर आप इस पैटर्न को समझ लें, तो रिश्तों के कई झगड़े पहले ही सुलझ सकते हैं. असल में हर मूलांक का गुस्से में एक खास तरह से रिएक्ट करता है ये गुस्से में खास “dialogue” बोलता है. कोई चिल्लाता है, कोई चुप रहता है, तो कोई समय का इंतजार करता है. अगर आप अपने और दूसरों के इस पैटर्न को समझ लेते हैं, तो रिश्तों में टकराव कम और समझ ज्यादा हो जाती है. यही छोटी समझ बड़े झगड़ों को रोक सकती है . तो चलिए जानें 1 से 9 तक का मूलांक गुस्से में कैसे रिएक्ट करते हैं. Photo Credit: AI
2.मूलांक 1

मूलांक 1 का गुस्से में रिएक्शन स्टाइल “I’m Right, मुझे मत सिखाओ” जैसा होता है. इन मूलांक का गुस्से में पहला शब्द यही होता है कि मैं सही हूं. इनके गुस्से का कारण साफ होता है क्योंकि इन्हें कंट्रोल पसंद होता है. कोई इनकी अथॉरिटी चैलेंज करे तो तुरंत भड़क जाते हैं. इसका ग्रह कारण इनका स्वामी ग्रह सूर्य होता है. सूर्य अहम, नेतृत्व और ego का प्रतीक है, इसलिए चोट सीधे सेल्फ रिस्पेक्ट पर लगती है. Photo Credit: AI
3.मूलांक 2

मूलांक 2 का गुस्से में रिएक्शन स्टाइल “ठीक है, मैं कुछ नहीं बोलता” जैसा होता है. इनके गुस्से का कारण अक्सर इमोशनल हर्ट होता है. क्योंकि ये छोटी बातों को दिल पर ले लेते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इनका रूलिंग प्लैनेट चंद्रमा होता है और चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक है, इसलिए इनका गुस्सा चुप्पी और मूड स्विंग्स में दिखता है. Photo Credit: AI
4.मूलांक 3

मूलांक 3 का गुस्से में रिएक्शन स्टाइल “तुम गलत हो, सुनो मेरी बात” जैसे होता है. इनके गुस्से की वजह इन्हें सही साबित होना जरूरी लगता है. रिस्पेक्ट और पहचान अगर इन्हें नहीं मिलती तो इनको गुस्सा आने लगाता है. इसकी वजह इनका रूलिंग प्लैनेट बृहस्पति होता है. बृहस्पति ज्ञान और लॉजिक का ग्रह है, इसलिए ये बहस और तर्क से रिएक्ट करते हैं. Photo Credit: AI
5.मूलांक 4

मूलांक 4 का गुस्से में रिएक्शन स्टाइल “बस बहुत हो गया अब” वाला होता है. इनके गुस्से की वजह अंदर ही अंदर लंबे समय से पल रहा फ्रस्टेशन या सामने वाली गलती होती है. ये छोड़ो जाने दो वाले पैटर्न पर चलते हैं लेकिन इनके अंदर सारी चीजें जमा होती रहती हैं और अचानक ब्रस्ट हो जाते है. इसकी वजह इनका रूलिंग प्लैनेट राहु होता है. राहु अनिश्चितता (unpredictability) देता है और दबे हुए तनाव का कारक है, इसलिए इनका गुस्सा अचानक फटता है. Photo Credit: AI
6.मूलांक 5

मूलांक 5 के का गुस्से में रिएक्शन स्टाइल “चलो छोड़ो, नेक्स्ट बात करो” वाला जैसा होता है.इनको गुस्सा तब ही आता है जब ये बोर (boredom) या चिड़चिड़ा (irritation) महसूस करते हैं. ये ज्यादा देर तक एक ही बात सहन नहीं करते क्योंकि इनका रूलिंग प्लैनेट बुध होता है जो communication और mind का ग्रह है, इसलिए इनका गुस्सा जल्दी आता और जल्दी चला जाता है. Photo Credit: AI
7.मूलांक 6

मूलांक का गुस्से में रिएक्शन स्टाइल “मैं इतना करता हूँ, फिर भी…” वाला होता है. इनके गुस्से की वजह अगर उम्मीद (expectation) और रिश्तों में असंतुलन (imbalance) बनाता है. इसकी वजह इनका ग्रह स्वामी शुक्र होता है जो प्रेम और रिश्तों का कारक है, इसलिए इनका गुस्सा emotional complaints के रूप में आता है. Photo Credit: AI
8.मूलांक 7

मूलांक 7 का गुस्से में रिएक्शन स्टाइल: “मुझे अकेला छोड़ दो” वाला होता है. इनकी ओवरथिंकिंग (overthinking) और विश्वास न कर पाने (trust issues) की वजह से गुस्सा आता है. और इसके पीछे इनका राशि स्वामी केतु ही वजह होता है. केतु inward energy देता है, इसलिए ये लोग गुस्से में withdraw कर जाते हैं. Photo Credit: AI
9.मूलांक 8

मूलांक 8 का गुस्से में रिएक्शन स्टाइल “समय आने दो, सब समझ आ जाएगा” वाला होता है. इनको अक्सर गुस्सा तब आता है जब इनके साथ अन्याय होता है या अफेयर ट्रीटमेंट किया जाता है. इसकी वजह इनका राशि स्वामी शनि होता है.शनि न्याय और कर्म का ग्रह है, इसलिए ये तुरंत react नहीं करते, लेकिन deep impact रखते हैं. Photo Credit: AI
10.मूलांक 9

मूलांक 9 का गुस्से में रिएक्शन स्टाइल: “अब मैं नहीं सहूंगा” वाला होता है. इनके सता अगर कोई आवेगी प्रतिक्रिया (impulsive reaction)और भरपूर ऊर्जा (high energy)का प्रयोग करता है तो ये गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं, क्योंकि इनका राशि स्वामी मंगल होता है और मंगल aggression और energy का ग्रह है, इसलिए इनका गुस्सा तेज और direct होता है.Photo Credit: AI
11.ये बात समझ लें

हर मूलांक का गुस्सा अलग भाषा बोलता है. अगर आप इस “dialogue pattern” को पहचान लेते हैं, तो आप सामने वाले के रिएक्शन को पहले ही समझ सकते हैं और यही सबसे बड़ा game changer है रिश्तों में.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.