धर्म
Aman Maheshwari | Jul 19, 2025, 11:55 AM IST
1.घर के लिए वास्तु नियम

घर के लिए कई सारे ऐसे नियम है जिनका पालन करना चाहिए. चलिए आपको घर से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में बताते हैं.
2.सूखा हुआ मनी प्लांट

घर में कभी भी सूखा हुआ मनी प्लांट नहीं रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा गलत होता है. इससे आपको धन हानि हो सकती है.
3.टूटा हुआ शीशा

घर में किसी भी प्रकार का टूटा हुआ शीशा और कांच नहीं रखना चाहिए. इससे निगेटिव एनर्जी उत्पन्न होती है.
4.झाड़ू को छिपाकर रखें

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. आपको घर में झाड़ू को छिपाकर रखना चाहिए. वरना यह आर्थिक तंगी का कारण बन सकती है.
5.कांटेदार पौधे

लोग घर को सजाने के लिए घर में कई तरह के पौधे लगाते हैं. लेकिन ध्यान रहे घर में कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए. यह सही नहीं होते हैं.
6.बंद घड़ी

अगर आपके घर में कोई बंद घड़ी है तो इसे तुरंत हटा दें. बंद पड़ी घड़ी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं. यह अशुभ मानी जाती है.
7.पानी टपकता न हो

घर में कई जगह सीलन या टंकी खराब होने के कारण पानी टपकता रहता है लेकिन यह शुभ नहीं होता है. आपको इसका ध्यान रखना चाहिए. अगर कहीं पानी टपक रहा है तो इसे तुरंत सही कराएं.
8.घर में टूटे बर्तन नहीं रखें

आपको घर में टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए. यह अशुभ होता है. अगर कोई बर्तन टूटा हुआ है तो इसे आज ही घर से निकाल दें.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.