धर्म
Nitin Sharma | Mar 05, 2026, 09:39 AM IST
1.साल में आती हैं दो भाई दूज

हिंदू धर्म में दो भाई दूज आते हैं. इनमें से एक होली के अगले दिन और दूसरा दिवाली के दो दिन बाद आता है. होली के बाद वाला भाई दूज को भारत्य द्वितीया भी कहा जाता है. यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को सम्मान देने का एक खास दिन है.
(Credit Image AI)
2.होली भाई दूज पर क्या होता है

होली भाई दूज पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं. भगवान से उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा व खुशहाली की कामना करती हैं. इस दिन यमराज और उनकी बहन यमुना की पूजा की जाती है. वहीं कुछ व्यापारी समुदायों में इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की भी पूजा की जाती है.
(Credit Image AI)
3.होली भाई दूज तारीख और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, होली भाई दूज का त्योहार गुरुवार यानी 5 मार्च 2026 को मनाया जाएगा. वहीं द्वितीया तिथि की शुरुआत 4 मार्च 2026 को शाम 4 बजकर 48 बजे पर होगी. यह 5 मार्च 2026 शाम 5 बजकर 03 मिनट समाप्त होगी.
(Credit Image AI)
4.पौराणिक कथा और मान्यता

पौराणिक कथा के अनुसार, होली भाई दूज के दिन ही यमुना जी ने अपने भाई यमराज यानी मृत्यु के देवता को अपने घर बुलाया था. उन्होंने यमराज का स्नेह से स्वागत किया. इसके बाद उनकी आरती उतारी और भोजन कराया. अपनी बहन के प्यार से प्रसन्न होकर यमराज ने आशीर्वाद दिया कि जो भी व्यक्ति इस दिन अपनी बहन का आदर करेगा. उसे सुख-समृद्धि मिलेगी और वह दुर्भाग्य से सुरक्षित रहेगा. इसलिए होली भाई दूज को भाई-बहन के प्रेम और आशीर्वाद का विशेष पर्व माना जाता है.
(Credit Image AI)