Advertisement

Numerology: ननद-भाभी की बेस्ट जोड़ी होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, ससुराल में मायके जैसा मिलता है माहौल

अंक ज्योतिष में कुछ खास तारीखों पर जन्मी लड़कियों को बेहद सपोर्टिव और फ्रैंडली माना गया है और अगर ये ननद-भाभी की जोड़ी बन गईं तो समझ सें आपकी किस्मत भगवान ने अपने हाथों से लिखी हैं, ऐसी लड़कियां जहां जाती हैं या जहां रहती हैं वहां का माहौल बेहद खुशनुमा होता है.

ऋतु सिंह | Dec 08, 2025, 08:53 AM IST

1. कुछ खास मूलांक की लड़कियां होती हैं फिमेल सपोर्टर

 कुछ खास मूलांक की लड़कियां होती हैं फिमेल सपोर्टर
1

आपने देखा होगा कुछ महिलाएं जहां महिलाओं की दुश्मन बनी रहती हैं और उनका बुरा ही चाहती हैं, वहीं कुछ महिलाएं दूसरी महिलाओं के हक के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं. ऐसी महिलाएं जो दूसरी महिलाओं की वेलविशर होती हैं वह कुछ खास मूलांक की होती हैं. ये महिलाएं कभी किसी महिला का बुरा न करती हैं न ही किसी को करने देती हैं. और अगर ये ननद-भाभी की जोड़ी बन जाएं तो समझ लें किस्मत आपकी बहुत खास है. आज आपको कुछ ऐसी ही मूलांक की लड़कियों के बारे में बताएंगे जो दिल-दिमाग और स्वभाव से बेहद सरल और नरम होती हैं. ये हमेशा दूसरों के हित के लिए काम करती हैं.

Advertisement

2. ससुराल में मायके वाली फीलिंग देती हैं ये लड़कियां

 ससुराल में मायके वाली फीलिंग देती हैं ये लड़कियां
2

आपने सुना होगा की ननद-भाभी की जोड़ी हमेशा ही तकरार या अनबन वाली होती है लेकिन आज जिस मूलांक की लड़कियों के बारे में आपको बताने जा रहे हों अगर वो ननद-भाभी की जोड़ी बनती हैं तो एक मिसाल कायम करती हैं और इनका दोस्ताना नेचर सभी को पसंद आता है. ये भाभी को ससुराल में मायके वाली फीलिंग देती हैं. तो चलिए जानें कौन से मूलांक की होती हैं ये लड़िकयां.

3.मूलांक 2 (चंद्र) – सबसे कोमल, समझदार और एडजस्ट करने वाली

मूलांक 2 (चंद्र) – सबसे कोमल, समझदार और एडजस्ट करने वाली
3

अगर भाभी-ननद की जोड़ी मूलांक 2 की है तो समझ लें दोनों के बीच पटरी खूब खाएगी, मूलांक 2 चंद्रमा का नंबर हैं और ये इंसान को कोमल, समझदार और एडजस्ट करने वाला बनता है. मूलांक दो की महिलाओं से सबसे ज्यादा पटरी खाती है  क्योंकि इनका स्वभाव नरम, भावुक, संवेदनशील और सहयोगी होता है. हर किसी की बात मान लेती हैं. झगड़ा या ईगो नहीं पालती. दूसरों की भावनाओं को समझती हैं. इसलिए दूसरी महिलाएं इन्हें जल्दी अपनाती और पसंद करती हैं.
 

4. मूलांक 6 (शुक्र) – सौम्य, आकर्षक, सोशल

 मूलांक 6 (शुक्र) – सौम्य, आकर्षक, सोशल
4

मूलांक 6 की महिलाओं का दूसरी महिलाओं के साथ बेहतरीन रिश्ता क्योंकि मूलांक 6 शुक्र का अंक है और ये महिलाएं बेहद सौम्य होने के साथ  केयरिंग और मैनेजिंग नेचर की होती हैं, ये फैशन, होम, ब्यूटी, लाइफस्टाइल की बातों में इंटरेस्ट लेती हैं और इसलिए लेडी टूलेडी बॉन्डिंग बहुत स्ट्रांग होती है.
 

5.मूलांक 3 (गुरु) – गाइडिंग और प्रोटेक्टिव

मूलांक 3 (गुरु) – गाइडिंग और प्रोटेक्टिव
5

मूलांक 3 गुरु का नंबर है और इन महिलाओं से बाकी महिलाएं जल्दी कम्फर्ट महसूस करती हैं क्योंकि वे सलाह देने वाली, भरोसेमंद, प्रोटेक्टिव होती हैं, इसलिए इनसे रिश्ते टिकाऊ रहते हैं.
 

6.मूलांक 9 (मंगल) – डिफेंसिव लेकिन बहुत लॉयल

मूलांक 9 (मंगल) – डिफेंसिव लेकिन बहुत लॉयल
6

मूलांक 9 की महिलाओं की बॉन्डिंग दूसरी महिलाओं से मजबूत रहती है, हालांकि इनको गुस्सा जल्दी आता है पर दिल साफ होती हैं इसलिए लोग इनसे जुड़ना पसंद करते हैं. ये हर रिश्ते को संजो कर रखना पसंद करती हैं और इनका प्रोटेक्टिव नेचर दूसरी महिलाओं को सुरक्षित और स्ट्रॉन्ग कनेक्शन महसूस करती हैं.

7.मूलांक 4 (राहू): दूसरों के लिए समर्पित- नरम दिल

मूलांक 4 (राहू): दूसरों के लिए समर्पित- नरम दिल
7

मूलांक 4 राहू का अंक है और इस मूलांक वाली लड़कियां दिल की साफ, नरम दिल लेकिन गुस्से वाली होती हैं. गलत इनके न अपने साथ न दूसरों के साथ पसंद होता है. अगर ये किसी का साथ देने की ठान लें तो फिर अपना बुरा कर के भी दूसरों के लिए खड़ी रहेंगी. ये महिलाए हमेशा दूसरी महिला को आगे बढ़ाते देखना चाहती हैं. इनके मन में छल-कपट नहीं होता, ये जो मुंह पर रखती हैं वही दिल में. इसलिए अगर कोई इन्हें समझ ले तो इनके जैसा खुले दिमाग वाली कोई नहीं मिलेगा. ये बेस्ट ननद, भाभी, सास ही नहीं बेस्ट बॉस भी होती हैं. बस इनके साथ किसी तरह की अगर को चालबाजी न करे तो. अगर कोई इन्हें चीट करता है तो ये उसे कभी नहीं छोड़तीं.

Disclaimer: यह खबर सामान्य अंक ज्योतिष और ग्रह-गोचर पर आधारित है.  डीएनए इसकी पुष्टी नहीं करता है.  

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement