धर्म
ऋतु सिंह | Jul 14, 2025, 06:48 AM IST
1.कैसे आकर्षित होते हैं इन लड़कियों के प्रति लोग

कुछ लड़कियां जन्म से ही प्राकृतिक रूप से सुंदर होती हैं और कुछ अपनी बातों और शरारत से लोगों का दिल जीतती हैं. अनजाने में ही कई लड़कियां ऐसी होती हैं जो दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं. तो आइए जानें कि किस तारीख को जन्मी लड़कियां दूसरों को अपनी ओर जल्दी आकर्षित कर लेती हैं.
2.इस मूलांक वाली लड़कियों की बातों में उलझ जाते हैं लोग

साल के किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मी लड़कियां दूसरों को बहुत आसानी से आकर्षित कर लेती हैं. इन तारीखों में जन्मी लड़कियां स्वभाव से बहुत खुशमिजाज़ होती हैं. इन लड़कियों के बोले-बात करने का तरीका गजब का होता है और यही लोगों को आकर्षित करता है. इनकी बातों और शरारतों में लोगों का दिल उलझ जाता है.
3.बोलने और व्यवहार से सभी आकर्षित होते हैं

इन मूलांक वाली लड़कियां अपने आस-पास के सभी लोग शांत और खुश रखती हैं. उनके बोलने और व्यवहार से सभी आकर्षित होते हैं. यही कारण है कि वे अपने आस-पास के सभी लोगों के प्रिय हो जाती हैं.
4.इस मूलांक वाली लड़कियां करती हैं ध्यान आकर्षित

इसके अलावा, 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग ध्यान आकर्षित करने के लिए जाने जाते हैं. उन्हें पार्टी करना बहुत पसंद है. उनमें एक ऐसा साहसिक स्वभाव होता है जिसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता.
5.साहस और सहजता उन्हें करता है दूसरों से अलग

वे हमेशा नई चीज़ें सीखने और करने वाली होती हैं. वे नए लोगों से मिलने और नई जगहों की खोज करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. उनका साहस और सहजता उन्हें सबसे अलग बनाती है. यही कारण है कि वे जहाँ भी जाते हैं, लोग उनके आकर्षण में ज़रूर फँस जाते हैं.
6.इस मूलांक की लड़कियां होती हैं मोहनी शक्ति वाली

साल के किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मी लड़कियां बहुत आसानी से दूसरों को आकर्षित कर लेती हैं. ये कम बोलती हैं लेकिन इनकी रहस्यमयी बातें और लुक्स लोगों को इनका दीवाना बना देते हैं. इन्हें खुद बता नहीं होता कि इनमें एक जादुई शक्ति है लोगों को मोहने की.
7. इनको जल्दी इंप्रेस करना आसान नहीं

हालाँकि, इस तिथि को जन्मी युवतियां अनजाने में ही दूसरों की ओर आकर्षित कर लेती हैं लेकिन ये बहुत शांत स्वभाव की होती हैं. और इनको जल्दी इंप्रेस करना आसान नहीं होता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और अंक ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.