Advertisement

Numerology: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां बनती हैं सास-बहू की परफेक्ट जोड़ी, नजीर बनता है इनका दोस्ताना रिश्ता

आज आपको उन तारीखों पर जन्मी महिलाओं के बारे में बताएंगे जो सास या बहू के रूप में परफेक्ट होती हैं. अगर सास और बहू दोनों का जन्मांक एक हो गया तो समझ लें इससे बेहतरी जोड़ी किसी दोस्त या मां-बेटी की भी नहीं होगी.

ऋतु सिंह | Nov 09, 2025, 09:38 AM IST

1.इनमें धैर्य और दिल से रिश्ते निभाने की गजब की क्षमता होती है

इनमें धैर्य और दिल से रिश्ते निभाने की गजब की क्षमता होती है
1

जिन महिलाओं का जन्म महीने की 9, 13, 16 या 22 तारीख को होता है, उनमें समझदारी, धैर्य और दिल से रिश्ते निभाने की गजब की क्षमता होती है. ये महिलाएं जहां सास बनती हैं वहां बहू को बेटी जैसा स्नेह देती हैं, और जब बहू बनती हैं तो परिवार को अपनी जिम्मेदारी मानती हैं. और अगर सास और बहू दोनों का जन्मदिन सेम तारीख पर हो तो ये अद्भुत योग माना जाता है. ऐसे में सास और बहू दोस्त की तरह होते हैं.
 

Advertisement

2. 9 तारीख को जन्मी महिलाएं – भावनात्मक और संवेदनशील

 9 तारीख को जन्मी महिलाएं – भावनात्मक और संवेदनशील
2

9 तारीख का अंक मंगल ग्रह से जुड़ा होता है. इस दिन जन्मी महिलाएं जोशीली और ईमानदार होती हैं. परिवार के प्रति इनकी भावनाएं गहरी होती हैं और ये रिश्तों में कभी दिखावा नहीं करतीं. जब ये सास बनती हैं तो अपनी बहू को कभी “अलग” महसूस नहीं होने देतीं. और अगर बहू हों, तो घर की हर जिम्मेदारी को दिल से निभाती हैं.
 

3.13 और 16 तारीख को जन्मी महिलाएं – समझदार और शांत स्वभाव की

13 और 16 तारीख को जन्मी महिलाएं – समझदार और शांत स्वभाव की
3

13 तारीख को जन्मी महिलाएं चतुर और आत्मनिर्भर होती हैं. इन्हें लोगों की भावनाएं पढ़ना आता है. वहीं, 16 तारीख को जन्मी महिलाएं अत्यंत संतुलित और भावनात्मक रूप से परिपक्व होती हैं. इन दोनों तिथियों की महिलाएं सास-बहू के रिश्ते को “इगो” से ऊपर उठाकर दोस्ती में बदल देती हैं. ऐसे घरों में मतभेद नहीं बल्कि मिलजुलकर निर्णय लेने का माहौल होता है.
 

4.22 तारीख को जन्मी महिलाएं – रिश्तों की असली संरक्षक

22 तारीख को जन्मी महिलाएं – रिश्तों की असली संरक्षक
4

22 तारीख का संबंध चंद्र और राहु से माना गया है, जिससे इन महिलाओं में एक अलग ही भावनात्मक गहराई होती है. ये सास के रूप में अपनी बहू की हर परेशानी में साथी बनती हैं, जबकि बहू के रूप में पूरे परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखती हैं. इनका मानना है — “रिश्ते निभाने से बनते हैं, थोपने से नहीं.”
 

5. रिश्तों की असली डोर होती हैं ये महिलाएं

 रिश्तों की असली डोर होती हैं ये महिलाएं
5

ज्योतिष के अनुसार, 9, 13, 16 और 22 तारीख को जन्मी महिलाएं रिश्तों की असली डोर होती हैं. सास-बहू का रिश्ता जहां अक्सर टकराव का प्रतीक माना जाता है, वहीं इन जन्मतिथियों वाली महिलाएं उसे प्यार, सम्मान और दोस्ती का बंधन बना देती हैं. शायद यही वजह है कि इनके घरों में हमेशा हंसी, अपनापन और एक मधुर रिश्ता देखने को मिलता है.

 

 

 

6.ये अपने स्वभाव और समझदारी से इस रिश्ते को दोस्ती में बदल देती हैं

ये अपने स्वभाव और समझदारी से इस रिश्ते को दोस्ती में बदल देती हैं
6

हर रिश्ता एक जैसा नहीं होता और न ही हर सास-बहू की जोड़ी में खटास होती है. ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास तारीखों में जन्मी महिलाएं अपने स्वभाव और समझदारी से इस रिश्ते को दोस्ती में बदल देती हैं. हालांकि, हर व्यक्ति का व्यवहार परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है, इसलिए अपवाद संभव हैं.

Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement