धर्म
Nitin Sharma | Jul 16, 2025, 06:30 PM IST
1.गौतम बुद्ध के बाल

लेकिन भगवान बुद्ध के सिर पर दिखाई देने वाले ये छोटे-छोटे गोले न तो किसी मुकुट का डिज़ाइन हैं और न ही उनके घुंघराले बाल हैं. उनके सिर पर कुछ ऐसा है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा.
2.घोंघा

भगवान बुद्ध के सिर पर जो घुंघराले बाल या मुकुट जैसा डिजाइन दिखाई देता है, वह वास्तव में एक घोंघा है. उनके सिर पर कुल 108 घोंघे हैं.
3.ध्यान करते समय

कहा जाता है कि एक बार गौतम बुद्ध चिलचिलाती धूप में ध्यान कर रहे थे. उस समय उनके सिर पर बाल नहीं थे. एक घोंघा वहां से गुजरा और उसने बुद्ध को धूप में ध्यान करते हुए देखा.
4.सिर पर आकर एकत्र हो गये घोंघा

यह घोंघा गौतम बुद्ध के सिर पर आकर बैठा. इसके बाद वहां कुछ और घोंघे आ गये और वे भी भगवान बुद्ध के सिर पर बैठ गये. उनका उद्देश्य गौतम बुद्ध को धूप से बचाना था.