धर्म
नितिन शर्मा | Nov 07, 2025, 09:21 AM IST
1.मां लक्ष्मी की पूजा

माता रानी की कृपा प्राप्ति से व्यक्ति के धन धान्य प्राप्ति के रास्ते खुल जाते हैं. जीवन में खूब यश और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है. ऐसे में शुक्रवार के दिन कुछ उपाय कर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं. आइए जानते हैं शुक्रवार के उपाय...
2.सुबह उठते ही करें ये काम

शुक्रवार के दिन सुबह उठते ही सबसे पहले स्नान करें. इसके बाद साफ सुथरे कपड़े धारण कर पूजा घर की अच्छे साफ सफाई करें. यहां चौकी पर एक लाल कपड़ा बिछाकर उस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
3.माता रानी को लगाएं उनका प्रिय भोग

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है. इसलिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के साथ ही माता रानी को उनका प्रिय भोग जैसे खीर, बताशे और मखाने का भोग लगाएं. इसके साथ ही माता रानी को गुलाब का फूल कपूर रखकर अर्पित करें. इसके बाद कपूर को जला दें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. घर में धन की बढ़ोतरी होती है.
4.इस मंत्र का करें जाप

शुक्रवार को धन वृद्धि के लिए ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः का कम से कम 108 बार जप जरूर करें. इसके साथ ही ॐ ह्रीं श्रीं कमले कमलालये नमः या ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये. धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा. मंत्रों का जप करें. इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है.
5.इस दिशा में बैठकर करें पूजा

पूजा अर्चना के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर पूर्व मानी जाती है. इसके अलावा इस दिन उत्तर दिशा में बैठकर भी माता रानी का ध्यान कर सकते हैं. क्योंकि ये दिशाएं धन और समृद्धि का प्रतीक हैं. आप पूजा के समय पूर्व दिशा में भी बैठ सकते हैं.
6.जरूर पढ़ें माता की आरती

शुक्रवार को धन धान्य की वृद्धि के लिए ॐ जय लक्ष्मी माता या महालक्ष्मी की आरती को जरूर पढ़ें. इसके साथ ही कनक धारा स्तोत्र का पाठ करें. कुबेर देव के मंत्र का जाप जरूर करें.
Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से