धर्म
Abhay Sharma | May 12, 2025, 05:24 PM IST
1.वेमुलावाड़ा राजराजेश्वर मंदिर

यह मंदिर तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले के वेमुलावाड़ा देवस्थानम में स्थित है. मंदिर में एक कुंड है, जिसमें पवित्र स्नान करने से कपल्स की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
2.श्री कल्याण सुंदरेश्वर मंदिर

तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले में थिरुमानम चेरी में स्थित यह मंदिर विवाहित लोगों और विवाह की इच्छा रखने वालों के लिए माना जाता है. यहां विवाह संबंधित दोषों को दूर करने के लिए पूजा होती है.
3.त्रियुगीनारायण

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है, पर इस जगह को भी भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह से जोड़कर देखा जाता है. यह मंदिर डेस्टिनेशन वेडिंग स्थल के लिए भी फेमस है.
4.रामेश्वरम मंदिर

तमिलनाडु के रामेश्वरम द्वीप पर स्थित रामेश्वरम मंदिर संतान प्राप्ति के आशीर्वाद चाहने वालों के लिए खास है, मान्यता है यहां भगवान शिव कपल्स को सुरक्षित प्रेगनेंसी और आसान प्रसव का आशीर्वाद देते हैं.
5.कर आएं दर्शन

आप इन मंदिरों में पार्टनर के साथ दर्शन करने जा सकते हैं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यहां दर्शन करने वालों का वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाता है.
यहां दी गई मंदिर और भक्ति से जुड़ी जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. यह जानकारी केवल मान्यताओं और लोगों की श्रद्धा के आधार पर दी गई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से