Advertisement

Dreams Meaning: सावन माह में इन 5 चीजों का सपने में दिखना होता है बेहद शुभ, महादेव की कृपा का मिलता है संकेत

सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बहुत ही खास होता है. इसमें सोमवार के व्रत रखने से लेकर उनकी पूजा अर्चना करने मात्र से भक्त की इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं. इस बार सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से होगी.सावन में सपने दिखने का भी अलग महत्व है. आपको ऐसे सपने दिखाई दें तो समझ लें कि महादेव की सीधी कृपा है

Nitin Sharma | Jul 03, 2025, 09:25 AM IST

1.सपने में शिवलिंग का दिखना

सपने में शिवलिंग का दिखना
1

अगर सावन माह में आपको शिवलिंग दिखाई देता है तो समझ लें कि भगवान शिव यानी महादेव की आप पर कृपा है. आपके जीवन में सुख शांति और सफलता का संचार होने वाला है. यह सपना दिखने के बाद आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. 

Advertisement

2.सपने में रुद्राक्ष का दिखना

सपने में रुद्राक्ष का दिखना
2

रुद्राक्ष भगवान शिव का सबसे प्रिय है. इसकी उत्पत्ति महादेव के आसुओं से हुई है. इसलिए रुद्राक्ष को बहुत ही शुभ माना गया है. अगर सावन माह के बीच सपने में आपको रुद्राक्ष दिख जाए तो इसका मतलब है कि आपको रोग-दोषों से मुक्ति मिल सकती है. सपने में रुद्राक्ष का दिखना शारीरिक और मानसिक रोग ठीक होने संकेत देता है. जीवन में कई बड़े बदलाव होते हैं. 

3.सपने में सांप का दिखना

सपने में सांप का दिखना
3

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सावन के महीने में अगर किसी को सपने में सांप दिखाई देना शुभता का संकेत देता है. इस सपने का अर्थ है कि शिव जी आप से प्रसन्न हैं. इसके साथ ही सपने में सांप दिखने के बाद आपको धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है. आर्थिक रूप से आप सशक्त हो जाएंगे.

4.सपने में त्रिशूल का दिखना

सपने में त्रिशूल का दिखना
4

सपने में त्रिशूल का दिखना भी बेहद शुभ होता है. इससे शत्रुओं का नाश होता है. घर परिवार में सुख और समृद्धि की बढ़ोतरी होती है. यह सपना भी शिव कृपा का संकेत देता है.

5.सपने में बैल का दिखना

सपने में बैल का दिखना
5

सपने में बैल का दिखना भी बेहद शुभ माना गया है. अगर सावन माह में आपको सपने में या फिर सुबह उठते ही नंदी के दर्शन हो जाये तो समझ लें कि आपका भाग्य चमक सकता है. करियर के क्षेत्र में आप लाभ पाएंगे. आर्थिक रूप से भी आप सशक्त होंगे. मेहनत के शुभ परिणाम मिल सकते हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement