Advertisement

Numerology: धीरूभाई अंबानी से लेकर मुकेश-नीता और अनंत अंबानी तक का मूलांक है सेम, क्या ‘वन वाइब्रेशन’ ही है अंबानी साम्राज्य की असली ताकत?

Indian billionaire family numerology: अंबानी परिवार की अमीरी, प्रभाव और बिज़नेस साम्राज्य के चर्चे दुनिया भर में होते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि धीरूभाई अंबानी, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और अनंत अंबानी का मूलांक एक ही है और क्या ये सेम वाइब्रेशन ही इस परिवार की सफलता का राज है?

ऋतु सिंह | Nov 16, 2025, 07:55 AM IST

1.न्यूमरॉलजी के अनुसार यह संयोग नहीं

न्यूमरॉलजी के अनुसार यह संयोग नहीं
1

धीरूभाई अंबानी, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और अनंत अंबानी का मूलांक 1—है  और न्यूमरॉलजी के अनुसार यह संयोग नहीं, बल्कि एक बेहद शक्तिशाली संकेत माना जाता है. आखिर इस मूलांक में ऐसा क्या है जो अंबानी परिवार को लगातार सफलता की तरफ ले जाता है?
 

Advertisement

2.प्रभावशाली परिवारों की लिस्ट में क्यों शामिल है अंबानी परिवार?

प्रभावशाली परिवारों की लिस्ट में क्यों शामिल है अंबानी परिवार?
2

अंबानी परिवार केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली परिवारों में गिना जाता है. चाहे बिज़नेस हो, लाइफस्टाइल हो या समाजिक योगदान—हर क्षेत्र में इस परिवार का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है. कई न्यूमरोलॉजिस्ट्स का मानना है कि इनकी जन्मतिथियों में छिपे अंक इनके व्यक्तित्व और भाग्य को खास दिशा देते हैं.
 

3.मूलांक 1 सूर्य की ऊर्जा से जुड़ा अंक

मूलांक 1 सूर्य की ऊर्जा से जुड़ा अंक
3

न्यूमरोलॉजी के अनुसार जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है उनका मूलांक 1 होता है.
इसका स्वामी ग्रह है सूर्य — ग्रहों का राजा. सूर्य वाला मूलांक—शक्ति, नेतृत्व, आत्मविश्वास, ऊर्जा और विलक्षण सफलता का प्रतीक माना जाता है.
 

4.मूलांक 1 वाले लोग सामान्य जीवन नहीं जीते…

मूलांक 1 वाले लोग सामान्य जीवन नहीं जीते…
4

वे अपना रास्ता खुद बनाते हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं.
 

5.राजाओं जैसी सोच, राजाओं जैसी लाइफ

राजाओं जैसी सोच, राजाओं जैसी लाइफ
5

मूलांक 1 वाले व्यक्ति जन्म से ही लीडरशिप क्वॉलिटी लेकर आते हैं.ये दूसरों की बातों में नहीं चलते, बल्कि अपना रास्ता खुद चुनते हैं. इनके अंदर एक प्राकृतिक करिश्मा और आकर्षण होता है जो लोगों को उनकी ओर खींचता है.

6. अंबानी परिवार की सबसे बड़ी खूबी

 अंबानी परिवार की सबसे बड़ी खूबी
6

ये असफलता से नहीं डरते, बल्कि उसे अपना मोटिवेशन बना लेते हैं. अंबानी परिवार के चारों सदस्य — मूलांक 1. धीरूभाई अंबानी – जन्म 28 दिसंबर → 2+8 = 1. मुकेश अंबानी – जन्म 19 अप्रैल → 1+9 = 1. नीता अंबानी – जन्म 1 नवंबर → 1. अनंत अंबानी – जन्म 10 अप्रैल → 1+0 = चानी इनका भी जन्मांक 1 ही है.
 

7.चारों का मूलांक एक ही होना एक अद्भुत ऊर्जा कनेक्शन देता है

चारों का मूलांक एक ही होना एक अद्भुत ऊर्जा कनेक्शन देता है
7

न्यूमरोलॉजी में इसे “फैमिली वाइब्रेशन मैचिंग” कहा जाता है— ऐसी फैमिली जल्दी टूटती नहीं, उनका विज़न एक जैसा रहता है और टीमवर्क बेहद मजबूत होता है. मुकेश अंबानी का Reliance को नई ऊंचाइयों तक ले जाना, नीता अंबानी का NMACC और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, अनंत अंबानी का पशु संरक्षण और रिलायंस प्रोजेक्ट्स में बढ़ती भागीदारी, इन सबमें मूलांक 1 की ऊर्जा साफ दिखती है.
 

8.क्यों चमकती रहती है मूलांक 1 वालों की किस्मत?

क्यों चमकती रहती है मूलांक 1 वालों की किस्मत?
8

सूर्य का प्रभाव इन लोगों को चमकदार व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और निर्णायक सोच देता है. वे मुश्किल समय में भी शांत रहकर आगे का रास्ता चुन लेते हैं. ये जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाए तब तक नहीं रुकते. ये जोखिम लेकर शानदार सफलता हासिल करते हैं और इन्हें लोगों को motivate करना आता है.

Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement