Advertisement

Numerology: पिता की लाडली होती हैं इन तारीखों पर जन्मी बेटियां, इनके पैर जहां पड़ते हैं खुल जाते हैं खुशहाली और तरक्की के रास्ते

कुछ खास डेट्स पर पैदा हुईं बेटियां पिता के लिए गर्व का कारण बनती हैं और समाज में परिवार का मान-सम्मान बढ़ाती हैं. धन, खुशहाली और सफलता इनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है. यही कारण है कि इन्हें सच्चे अर्थों में “पिता की लाडली” कहा जाता है.

ऋतु सिंह | Dec 16, 2025, 08:12 AM IST

1.ये बेटियां बेहद लकी मानी जाती हैं

ये बेटियां बेहद लकी मानी जाती हैं
1

भारतीय परंपरा और अंकशास्त्र में जन्मतिथि का व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और पारिवारिक प्रभाव से गहरा संबंध माना जाता है. खास तौर पर कुछ तारीखों पर जन्मी बेटियों को पिता और पूरे परिवार के लिए बेहद लकी माना जाता है.
 

Advertisement

2.इन बेटियों का औरा प्रभावशाली होता है

इन बेटियों का औरा प्रभावशाली होता है
2

इन बेटियों का औरा (Aura) इतना प्रभावशाली होता है कि वे जहां भी जाती हैं, वहां सकारात्मकता, सम्मान, तरक्की और आर्थिक मजबूती लेकर आती हैं. आइए जानते हैं किन तारीखों को जन्मी बेटियों होती हैं पिता की लाडली और जहां भी जाती हैं खुशहाली, तरक्की और पैसा ही लाती हैं.
 

3.9 तारीख को जन्मी बेटियां

9 तारीख को जन्मी बेटियां
3

9 अंक मंगल का प्रतीक है. ये बेटियां साहसी, ऊर्जावान और दूसरों के लिए प्रेरणा बनती हैं. अपने पिता के लिए ये संघर्ष में शक्ति और परिवार के लिए सुरक्षा कवच जैसी होती हैं. धन और तरक्की इनके साथ चलती है.
 

4.13 तारीख को जन्मी बेटियां

13 तारीख को जन्मी बेटियां
4

13 को अक्सर गलत समझा जाता है, लेकिन अंकशास्त्र में यह परिवर्तन और प्रगति का प्रतीक है. इस तारीख की बेटियां परिवार की किस्मत बदलने की क्षमता रखती हैं. ये मेहनत से सफलता पाती हैं और घर में खुशहाली लाती हैं.
 

5.10 तारीख को जन्मी बेटियां

10 तारीख को जन्मी बेटियां
5

10 अंक सूर्य से जुड़ा माना जाता है. इस तारीख की बेटियां आत्मविश्वासी, तेजस्वी और निर्णय लेने में सक्षम होती हैं. जहां भी जाती हैं, वहां नेतृत्व करती हैं और परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर ले जाती हैं.
 

6.16 तारीख को जन्मी बेटियां

16 तारीख को जन्मी बेटियां
6

16 तारीख की बेटियां गहरी सोच, आत्मिक समझ और संतुलन के लिए जानी जाती हैं. ये कठिन परिस्थितियों में भी परिवार को सही दिशा दिखाती हैं. पिता के लिए ये बेटियां भावनात्मक सहारा और भाग्य का मजबूत स्तंभ होती हैं.
 

7.22 तारीख को जन्मी बेटियां

22 तारीख को जन्मी बेटियां
7

22 को “मास्टर नंबर” माना जाता है. इस तारीख की बेटियां नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और स्थिरता की मिसाल होती हैं. ये अपने पिता के लिए सौभाग्य लेकर आती हैं और परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं. समाज में इनका मान-सम्मान अपने आप बनता है.
 

8.क्यों मानी जाती हैं ये बेटियां भाग्यशाली?

क्यों मानी जाती हैं ये बेटियां भाग्यशाली?
8

इन सभी तारीखों पर जन्मी बेटियों में एक समान बात होती है. सकारात्मक ऊर्जा. ये न सिर्फ अपने पिता की लाडली होती हैं, बल्कि पूरे परिवार के लिए सम्मान, समृद्धि और स्थिरता का कारण बनती हैं.

डिसक्लेमर- यह खबर सामान्य अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए अंक ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement