धर्म
Nitin Sharma | Mar 13, 2026, 09:16 AM IST
1.बुध का उदय

बुध ग्रह कुंभ राशि में उदय करेंगे. इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इनमें 3 राशियां ऐसी हैं, जिसके जातकों की बुध उदय के साथ ही भाग्य खुल जाएगा. इन्हें जीवन में सुख शांति और सफलता प्राप्त होगी.
(Credit Image AI)
2.इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

सभी 9 ग्रहों में राजकुमार ग्रह बुध का उदय कुंभ राशि में 18 मार्च 2026 को होगा. इनके उदय का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा. इनमें 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके जातकों के लिए यह समय सुनहरा साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां...
(Credit Image AI)
3.मेष राशि

मेष राशि वालों पर बुध के उदय होने का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा. इनका नौकरी से लेकर व्यापार में अच्छा समय शुरू हो रहा है. नौकरी में बढ़ोतरी के साथ ही व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. कुछ लोगों को नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है. इस समय में पैसों की स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी. परिवार और लव लाइफ में भी खुशी का माहौल बन सकता है.
4.तुला राशि

तुला राशि के जातकों क लिए भी बुध का उदय होना भाग्य को जागृत करेगा. इस दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. करियर में आगे बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. किसी काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो आपको फायदा दिलाएगी. इस समय धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ सकती है. परिवार में प्यार बढ़ेगा. आपको सपोर्ट रहेगा.
5.कुंभ राशि

कुंभ राशि में बुध का उदय सबसे लाभकारी साबित होगा. इस राशि के जातकों को करियर में बढ़ोतरी के लिए नये अवसर मिल सकते हैं. इसके साथ ही नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होना निश्चित है. अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह समय बेहद शुभ है. इसमें लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं. जीवनसाथी के साथ ही खूब पटेगी और रिश्ते में मिठास बनी रहेगी.
6.इन चीजों को प्रभावित करता है बुध उदय

बुध के अस्त होने पर व्यक्ति को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसका उदय व्यक्ति के भाग्य को बदल देता है. इसकी वजह ग्रहों का राजकुमार बुध का पढ़ाई, व्यापार, सोचने की क्षमता और बातचीत से जुड़ा होना है. इसलिए बुध के उदय होने कई लोगों के लिए नए मौके और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से