धर्म
Nitin Sharma | Mar 10, 2026, 08:55 AM IST
1.इस दिन होगा बुध का गोचर

आने वाले महीने यानी 1 अप्रैल 2026 को रात 8 बजकर 19 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में गोचर करेंगे. इसके बाद 13 अप्रैल तक इनका संचरण होगा. बुध के इस गोचर के प्रभाव से 12 में से 4 राशियां ऐसी है, जिसके जातकों की किस्मत चमक जाएगी. इनके सभी काम बन जाएंगे. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 4 राशियां...
2.वृषभ

बुध राशि का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ है. इस बार बुध फिर से इस नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसमें उन्नति के रास्ते खुल जाएंगे. इस राशि के जातकों को बड़ी सफलता प्राप्त होगी. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सहकर्मियों को जीवनभर साथ मिलेगा. मन शांत रहेगा. इनकम के रास्ते खुलेंगे.
3.तुला राशि (Libra )

बुध का यह नक्षत्र गोचर अनुकूल रहेगा. यह समय क्रिएटिव होने के साथ ही आत्मविश्वास भरपूर मात्रा में रहेगा. नौकरी की तलाश पूरी होगी. जातक अपनी कौशल और कार्यक्षमता से अपनी पहचान बना सकेंगे. हर काम में सफलता मिलना तय है.
4.धनु राशि

बुध का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना जीवन के लिए बेहद शुभ होने वाला है. इससे आपके समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. प्रतियोगी परीक्षा में परीक्षा में छात्रों को सफलता मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है. आपको हर काम में सफलता मिलना तय है.
5.मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभदायक रहेगा. जातकों की संचार शैली और व्यक्तित्व में निखार आएगा. जीवन में मान सम्मान की प्राप्ति होगी. छात्रों के लिए यह समय अनुकूल सिद्ध हो सकता है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और पंचांग गणना पर आधारित है. अलग-अलग क्षेत्रों और परंपराओं के अनुसार पूजा विधि और मान्यताओं में अंतर हो सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से