धर्म
नितिन शर्मा | Jan 15, 2026, 10:53 AM IST
1.इस दिन होगा बुध का गोचर

ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का गोचर 17 जनवरी 2026 को शनिवार को सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर होगा. यहां बुध ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेंगे. यहां बुध 3 फरवरी तक विराजमान रहेंगे. इसके बाद शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर जायेगा. बुध का यह गोचर 3 राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा.
2.इन लोगों का एक्टिव होगा लक

बुध के इस गोचर से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेंगे, लेकिन इनमें 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका लक एक्टिव हो जाएगा. इनके लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा. हर काम में सफलता मिलेगी.
3.मेष राशि

बुध का गोचर मेष राशि वालों की कुंडली में दसवें भाव में गोचर करेंगे. जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का संबंध व्यक्ति के करियर, राज्य तथा पिता से होता है. बुध के गोचर से आपको करियर में सफलता मिलेगी. साथ ही पिता का भाग्य चमक जाएगा. साथ ही आपके पिता की भी तरक्की होगी. नई चीजों को सिखने का मन करेगा.
4.वृषभ राशि

बुध का गोचर कुंडली के नवें भाव पर होगा. नवें भाव का संबंध हमारे भाग्य से होता है. ऐसे में आपका भाग्य साथ देगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही उम्र में भी वृद्धि होगी. परिवार से सहयोग मिलेगा. आपकी सेहत अच्छी रहेगी. इसके साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होगी.
5.मकर राशि

बुध ग्रह का गोचर मकर राशि के लग्न स्थान पर होगा. यह कुंडली के 12 भाव में पहला होता है, जिसका संबंध हमारे शरीर और मुख से होता है. ऐसे में बुध का इस भाव में गोचर आपको धन की प्राप्ति देगा. समाज में भरपूर मान-सम्मान मिलेगा. इसके साथ ही रिश्तों में मजबूती आयेगी. संतान सुख में वृद्धि होगी.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से