Advertisement

Numerology: कोशिश के बाद भी सक्सेस नहीं मिलती? मूलांक में छिपा है राज़ 

कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें कामयाबी बड़ी जल्दी मिल जाती है. वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें लाख कोशिशों के बाद भी सफलता नहीं मिलती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर ज्योतिषाचार्य अंकिता गर्ग ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि क्यों कुछ लोगों को सक्सेस लेट मिलती है, क्या हैं इसके पीछे की बड़ी वजहें..

Abhay Sharma | Dec 12, 2025, 02:42 PM IST

1.मूलांक 1 (1, 10, 19 और 28 जन्म तारीख)

मूलांक 1 (1, 10, 19 और 28 जन्म तारीख)
1

ज्योतिषाचार्य अंकिता गर्ग के अनुसार, मूलांक 1 के जातकों को सक्सेज लेट इसलिए मिलती है, क्योंकि इन्हें अहंकार और टकराव धीमा कर देते हैं. ऐसे जातक हमेशा असफलता के बाद ही नेतृत्व की सीख सीखते हैं. 

Advertisement

2.मूलांक 2 (2, 11, 20 और 29 जन्म तारीख) 

मूलांक 2 (2, 11, 20 और 29 जन्म तारीख) 
2

मूलांक 2 के लोगों को सफलता इसलिए देर से मिलती है, क्योंकि ऐसे जातक खुद पर भरोसा नहीं करते और दूसरों की मंज़ूरी का इंतज़ार करते रहते हैं, इसलिए सफलता देर से मिलती है. ऐसे लोगों को तभी सफलता मिलती है, जब इनमें कॉन्फिडेंस आता है.   

3.मूलांक 3 (3, 12, 21 और 30 जन्म तारीख) 

मूलांक 3 (3, 12, 21 और 30 जन्म तारीख) 
3

इस मूलांक के जातकों के पास टैलेंट खूब होता है, पर अनुशासन की कमी और आराम की जिंदगी इन्हें सफलता से दूर रहती है. इस मूलांक के जातक अपने कंफर्ट जोन में ही रहते हैं और अपना समय बर्बाद कर देते हैं. 

4.मूलांक 4 (4, 13, 22 और 31 जन्म तारीख)  

मूलांक 4 (4, 13, 22 और 31 जन्म तारीख)  
4

इस मूलांक के जातक ज़रूरत से ज्यादा सोचते हैं, प्लान ही करते रहते हैं. इसलिए इन्हें सफलता देर से मिलती है. क्योंकि, सोचने और प्लान करने के आगे ये लोग कार्रवाई कम करते हैं. ऐसे लोगों को सफलता इनके डर खत्म होने के बाद मिलती है. 

5.मूलांक 5 (5, 14, और 23 जन्म तारीख)  

मूलांक 5 (5, 14, और 23 जन्म तारीख)  
5

इस मूलांक के जातक, आमतौर पर आज़ादी के पीछे ही भागते हैं और स्थिरता को बाद में रखते हैं. लेकिन, जीवन में आपको तभी सफलता मिलेगी, जब आप प्रतिबद्ध होंगे. 

6.मूलांक 6 (6, 15, और 24 जन्म तारीख)  

मूलांक 6 (6, 15, और 24 जन्म तारीख)  
6

इस मूलांक के जातक दूसरों को प्राथमिकता देते हैं और खुद को आखिरी में रखते हैं. जब आप खुद को महत्व देना शुरू करेंगे और खुद को आगे रखेंगे तब आपको सफलता जरूर मिलेगी. 

7.मूलांक 7 (7, 16, और 25 जन्म तारीख)  

मूलांक 7 (7, 16, और 25 जन्म तारीख)  
7

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के जातक हर बात पर सवाल उठाते हैं. लेकिन,  जीवन आपको पहले खामोशी में परखता है और फिर सफलता के काबिल समझता है. 

 

 

8.मूलांक 8 (8, 17, और 26 जन्म तारीख)  

मूलांक 8 (8, 17, और 26 जन्म तारीख)  
8

इस मूलांक के जातकों को सफलता इसलिए देर से मिलती है, क्योंकि इन्हें पहले कर्म सिखाते हैं और बाद में ताकत देते हैं. ऐसे जातकों को देर से ही सही लेकिन एक बड़ी सफलता मिलती है. 

9.मूलांक 9 (9, 18, और 27 जन्म तारीख)

मूलांक 9 (9, 18, और 27 जन्म तारीख)
9

इस मूलांक के जातकों को सफलता इसलिए देर से मिलती है, क्योंकि, आप बहुत ज्यादा देते हैं और बदले में कुछ नहीं मांगते. ऐसे लोगों के हाथ सफलता तब आती है जब आप अपनी सीमाए बनाना सीखते हैं.

(डिस्क्लेमर- ये जानकारी सामान्य ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए आप किसी एस्ट्रोलॉजर से संपर्क कर सकते हैं.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement